राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

KGMU पीड़िता नें सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, कड़ी कार्रवाई का मिला आश्वासन

केजीएमयू धर्मांतरण और शोषण मामले में लखनऊ प्रशासन और शासन की बहुत फजीयत देखने को मिली और अभी तक आरोपी को पकड़ने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है. इसी कड़ी में कल पीड़िता ने सीएम योगी से मुलाकात की है। जिसके बाद सीएम योगी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाइ करने क पूरा भरोसा जताया है। आपको बता दें कि आरोपी डॉक्टर रमीज उद्दीन नायक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जबकि केजीएमयू ने उसे निलंबित कर दिया है और पुलिस व विश्वविद्यालय स्तर पर जांच जारी है।

पीड़िता की सीएम योगी मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी है, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी के साथ यदि अन्य लोग शामिल पाए गए तो उन सभी पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए.

क्या था पूरा मामला

यह मामला केजीएमयू के एमडी पैथोलॉजी विभाग से जुड़ा है। आरोपी डॉक्टर रमीज उद्दीन नायक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और निजी फोटो व वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और यह बात उसने छिपाई।

एफआईआर के अनुसार पीड़िता सितंबर महीने में गर्भवती हुई थी और आरोपी ने उस पर जबरन गर्भपात का दबाव बनाया। मानसिक उत्पीड़न और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने 17 दिसंबर को नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते दोस्तों ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी जान बचाई जा सकी।

क्या कहता है केजीएमयू प्रशासन
केजीएमयू प्रशासन की ओर से बताया गया कि पुलिस इस मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कर रही है। अब देखना है कि पीड़िता को कब तक इंसाफ मिलेगा।

Comments are closed.

और पढ़ें