JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

IRCTC स्कैम: लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल पर रोक लगाने से इनकार।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को IRCTC घोटाले (IRCTC Scam) के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से फिलहाल कोई बड़ी राहत नहीं मिली है। अदालत ने इस मामले के ट्रायल (मुकदमे) पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

लालू प्रसाद यादव ने निचली अदालत द्वारा उनके खिलाफ आरोप (Charges) तय किए जाने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगा है। हालांकि, अदालत ने फिलहाल चल रहे ट्रायल पर किसी भी तरह का स्टे लगाने से मना कर दिया, जिसे लालू यादव (Lalu Yadav) के लिए एक कानूनी झटके के रूप में देखा जा रहा है।

आपको बता दे कि यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेलवे के दो होटलों (पूरी और रांची) के रखरखाव का ठेका देने के बदले पटना में एक प्राइम लोकेशन पर कीमती जमीन रिश्वत के तौर पर ली गई थी।

फिलहाल अदालत के इस फैसले का मतलब है कि निचली अदालत में मामले की सुनवाई और गवाही की प्रक्रिया जारी रहेगी। सीबीआई को अब हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल करना होगा, जिसके बाद कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई करेगा।

बिहार की राजनीति में इस फैसले को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। आरजेडी समर्थकों को उम्मीद थी कि कोर्ट से ट्रायल पर रोक मिल जाएगी, लेकिन फिलहाल कानूनी लड़ाई और लंबी खिंचती नजर आ रही है। विपक्षी दलों का कहना है कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, जबकि आरजेडी इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बता रही है।

Comments are closed.

और पढ़ें