Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

यूपी में शुरू हुआ “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों को कम करने और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक करने के मकसद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब अगर आप बाइक या स्कूटी पर बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पहुंचते हैं, तो आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा।

कब से शुरू हुआ ये नियम?

1 सितंबर यानी सोमवार से पूरे उत्तर प्रदेश में ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 30 सितंबर 2025 तक चलेगा।

अभियान का मकसद क्या है?

इस अभियान का उद्देश्य किसी को सजा देना नहीं है, बल्कि लोगों को यह समझाना है कि हेलमेट पहनना जरूरी है और यह आपकी जान बचा सकता है। यह नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि लोग लापरवाही ना करें और हेलमेट पहनने की आदत डालें।

कौन करेगा निगरानी?

हर जिले में जिलाधिकारी (DM) के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन और खाद्य एवं रसद विभाग इसकी निगरानी कर रहे हैं। वहीं, सूचना विभाग लोगों को इस बारे में जागरूक करेगा।

लखनऊ में पहले दिन की तस्वीर

लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर पहले ही पोस्टर और बोर्ड लगाए गए थे। पंप कर्मियों ने लोगों से कहा—”हेलमेट पहनिए, तभी पेट्रोल मिलेगा।” कई लोग नियम मानते नजर आए, लेकिन जो बिना हेलमेट पहुंचे, उन्हें वापस लौटना पड़ा।

मुख्यमंत्री योगी की अपील

सीएम योगी ने प्रदेश के लोगों से अपील की—”पहले हेलमेट, फिर ईंधन।” उनका कहना है कि इसका मकसद सिर्फ सुरक्षा है, क्योंकि हेलमेट आपकी जान बचा सकता है।

Comments are closed.

और पढ़ें