Maharashtra TET Paper Leak: एकनाथ शिंदे बोले- मास्टरमाइंड पर लगेगा MCOCA, दोषियों को नहीं मिलेगी रियायत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब; कहा- राजनाथ सिंह ने संसद को किया गुमराह राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- ‘धन पहले, आस्था बाद में’ पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित गोरखपुर में भाजपा के प्रशिक्षण मेगा-अभियान का शुभारंभ, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Trump Tariff: ट्रंप की चेतावनी! डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर 100% टैरिफ लागू करने की घोषणा, EU को मुख्य निशाना बनाते हुए सख्त रुख

JDU Distnace From KC Tyagi: जेडीयू ने केसी त्यागी से झाड़ा पल्ला! पार्टी का दो टूक बयान- ‘अब हमारा उनसे कोई आधिकारिक संबंध नहीं’, आखिर ऐसा क्या हुआ?

जनता दल (यूनाइटेड) JDU ने एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में वरिष्ठ नेता केसी त्यागी (K C Tyagi) से पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि केसी त्यागी (K C Tyagi) अब पार्टी के किसी भी आधिकारिक पद पर नहीं हैं और उनके द्वारा दिए गए बयानों को पार्टी का स्टैंड न माना जाए। दरअसल, पिछले कुछ समय से केसी त्यागी के कई बयानों ने एनडीए गठबंधन और पार्टी के भीतर असहज स्थिति पैदा कर दी थी, जिसके बाद नेतृत्व ने यह सख्त रुख अपनाया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)
को एक पत्र लिखकर बिहार (Bihar)के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के लिए भारत रत्न की मांग की थी। इस मांग के सामने आने के बाद जेडीयू ने खुद को इससे अलग कर लिया था। पार्टी ने जोर देकर कहा था कि यह केसी त्यागी का निजी विचार है और पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं।

केसी त्यागी और जेडीयू के बीच अब सम्मानजनक अलगाव हो चुका है। यह भी दावा किया गया है कि केसी त्यागी की वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए पार्टी उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करेगी। हालांकि, उनसे यह उम्मीद जरूर की जा रही है कि वे आगे चलकर पार्टी की नीतियों और फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे और न ही किसी भूमिका में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जदयू ने क्या कहा

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि हाल के दिनों में केसी त्यागी के कई बयान आए हैं, ये पार्टी के आधिकारिक स्टैंड नहीं हैं। त्यागी इसे निजी क्षमता में दे रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को तो यह भी पता नहीं है कि केसी ज्यागी जदयू में हैं या नहीं। उनके वक्तव्यों को जदयू से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए।

हालांकि, राजीव रंजन ने त्यागी की ओर से भारत रत्न देने की मांग का जिक्र नहीं किया है। लेकिन, इसके समय को देख कर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न की मांग को पसंद नहीं किया है।

केसी त्यागी की यह “विदाई” न केवल एक नेता का पद से हटना है, बल्कि यह जेडीयू (JDU) के भीतर बदलते पावर स्ट्रक्चर का भी संकेत है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार अपनी टीम को पूरी तरह से “अनुशासित” और “बीजेपी के साथ तालमेल” वाली बनाना चाहते हैं। त्यागी जैसे कद्दावर नेता को दरकिनार करना यह संदेश देता है कि गठबंधन की राजनीति में अब ‘आउट ऑफ टर्न’ बोलने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। अब देखना यह होगा कि क्या त्यागी किसी नई राजनीतिक जमीन की तलाश करते हैं या यह उनकी सक्रिय राजनीति का अंत है।

जेडीयू ने यह कदम उठाकर भाजपा और दिल्ली के राजनीतिक गलियारों को यह साफ संदेश दिया है कि पार्टी के फैसले केवल आधिकारिक प्रवक्ताओं और नीतीश कुमार के निर्देश पर ही होंगे। केसी त्यागी अब जेडीयू के “चाणक्य” या “चेहरा” नहीं रहे।

Comments are closed.

और पढ़ें