तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट

Shikhar Dhawan Engagement

Shikhar Dhawan Engagement: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने जीवन की नई शुरुआत करने को तैयार हैं। शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। क्रिकेटर ने सगाई की खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर ये खुशखबरी फैंस को दी है। शेयर की गई फोटो में कपल के हाथ में इंगेजमेंट रिंग दिखाई दे रही है।

Shikhar Dhawan Engagement: इंस्टा पर लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट

धवन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “मुस्कान से लेकर सपने साझा करने तक। हमारी सगाई के मौके पर मिले प्यार, दुआएं और हर अच्छी दुआ के लिए आपका शुक्रिया। हमने हमेशा के लिए साथ रहना चुना है।”

सोफी शाइन कौन हैं?

सोफी (Sophie Shine) एक सफल आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उनके पास लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री है। उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज, आयरलैंड से पढ़ाई की। फिलहाल वह अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं। ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश फोटोज के कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर भी ध्यान खींचा है, लेकिन वह लाइमलाइट से दूर रहती है। (Shikhar Dhawan Engagement)

शिखर की पिछली शादी

शिखर धवन की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा से साल 2012 में हुई थी। दोनों की मुलाकात फेसबुक से हुई थी। आयशा तलाकशुदा थीं और दो बेटियों की मां थीं। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उनका एक बेटा जोरावर धवन है। (Shikhar Dhawan Engagement)

तलाक के बाद आयसा ने जोरावर को धवन से दूर कर दिया है और इस बात को लेकर धवन कई बार सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर चुके हैं। आयशा शिखर से 10 साल बड़ी किक बॉक्सर हैं। वहीं सितंबर 2021 में उन्होंने आयशा ने अलग होने की जानकारी दी और 2023 में दोनों का तलाक हुआ।

Comments are closed.

और पढ़ें