Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

वक्त की जंजीरों से आजादी! अब ‘मौत की दौड़’ नहीं लगाएगा आपका डिलीवरी पार्टनर! 10-मिनट का खौफनाक काउंटडाउन बंद

10 Min Delivery Banned

10 Min Delivery Banned: यह उन कांपते हाथों के लिए आज एक सुकून भरी सुबह आई है, जो मोबाइल स्क्रीन पर गिरती ‘टिक-टिक’ को देखकर अपनी बाइक की रफ़्तार बढ़ा दिया करते थे। सरकार के कड़े रुख और मानवीय संवेदनाओं की जीत के बाद, Blinkit, Zepto और Zomato जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपनी ’10-मिनट डिलीवरी’ की जानलेवा मार्केटिंग को रोकने का बड़ा फैसला लिया है।

​यह खबर उस मां के लिए भी राहत की सांस है जो घर की खिड़की पर बैठकर अपने बेटे की सलामती की दुआ मांगती थी, और उस डिलीवरी पार्टनर के लिए खुशियों की किरण है जो महज़ 10 मिनट के चक्कर में ट्रैफिक के बीच मौत से आंख-मिचौली खेलता था।

10-मिनट का खौफनाक काउंटडाउन बंद (10 Min Delivery Banned)

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि, यह ‘10-मिनट डिलीवरी’ की होड़ असल में उन लड़कों के लिए एक अदृश्य बेड़ी थी। जो रेड लाइट हो या भारी बारिश, उन्हें सिर्फ एक ही बात सुनाई देती थी—”जल्दी करो, समय खत्म हो रहा है।”

इस दौड़ ने कई मासूमों को सड़कों पर हादसों का शिकार बनाया। उनकी गलती बस इतनी थी कि वे किसी के घर 10 मिनट में सामान पहुँचाने की कोशिश कर रहे थे। आज का यह फैसला उन थके हुए कंधों से वह भारी बोझ हटा रहा है, जो उन्हें हर पल एक अनचाही रेस में धकेलता था। (10 Min Delivery Banned)

आपको बताते चलें कि, सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि तकनीक और व्यापार की तरक्की किसी की जान की कीमत पर नहीं हो सकती। इसलिए प्रशासन ने कंपनियों को चेताया कि डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा के साथ समझौता करने वाली कोई भी मार्केटिंग नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और अब भारी दबाव और बढ़ते हादसों के बाद, इन कंपनियों ने फिलहाल अपनी ‘इंस्टेंट डिलीवरी’ की मार्केटिंग और वादों पर लगाम लगाने का निर्णय लिया है।

यह बदलाव समाज के लिए एक आईना है कि हम किस तरह की सुविधाओं के पीछे भाग रहे थे। अब जब मार्केटिंग का यह शोर थमेगा, तो सड़कों पर रफ़्तार नहीं, बल्कि सुरक्षा का राज होगा। (10 Min Delivery Banned)

Comments are closed.

और पढ़ें