भारत-यूएई अटूट दोस्ती, खुशियों की ‘घर वापसी’ और वैश्विक मंच पर बढ़ता मान

India UAE Relations

India UAE Relations: आज भारत और यूएई की दोस्ती ने सरहदों के पार एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो न केवल हमारे देश का मान बढ़ा रही है, बल्कि 900 से ज्यादा परिवारों के घर में खुशियों का दीया जलाने वाली है। जहां भारत सरकार के सफल कूटनीतिक प्रयासों के बाद, यूएई प्रशासन ने 900 से अधिक भारतीय कैदियों की सूची सौंपी है, जिन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा।

दुबई में भारतीय स्वाद का जलवा: ‘गल्फूड 2026’ में साझेदारी (India UAE Relations)

ये वो लोग हैं जो छोटी-मोटी गलतियों या कागजी खामियों की वजह से परदेस की जेलों में बंद थे। लेकिन अब इनके लिए वतन वापसी की राह साफ हो गई है। यह सिर्फ एक रिहाई नहीं है, बल्कि उन बूढ़ी आँखों के लिए एक उम्मीद है जो सालों से अपने बेटों और पिताओं की राह देख रही थीं। यह प्रधानमंत्री मोदी और यूएई के नेतृत्व के बीच उस भरोसे की जीत है, जो ‘इंसानियत’ को सबसे ऊपर रखता है।

खुशखबरी सिर्फ भावनाओं तक सीमित नहीं है, आर्थिक मोर्चे पर भी भारत ने दुबई में अपना डंका बजा दिया है। दुबई ने दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य प्रदर्शनी—’गल्फूड 2026′ (Gulfood 2026) के लिए भारत को ‘पार्टनर कंट्री’ घोषित किया है। (India UAE Relations)

भारतीय किसानों की मेहनत

इसका मतलब साफ है—पूरी दुनिया अब भारतीय स्वाद और हमारे किसानों की मेहनत की कायल होने वाली है। बाजरा (Millets) से लेकर मसालों तक, अब दुबई के जरिए पूरी दुनिया के डाइनिंग टेबल पर ‘मेड इन इंडिया’ का लेबल गर्व से चमकेगा। यह हमारे निर्यातकों के लिए तरक्की के नए द्वार खोलने जैसा है।

आज का दिन हमें यह यकीन दिलाता है कि जब रिश्ते मजबूत हों, तो मुश्किल से मुश्किल राह भी आसान हो जाती है। एक तरफ हमारे अपनों की घर वापसी हो रही है, तो दूसरी तरफ भारतीय व्यापार का वैश्विक उदय। यह वाकई एक ‘न्यू इंडिया’ की चमक है। (India UAE Relations)

Comments are closed.

और पढ़ें