Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

जेल से पैरोल पर आया विकास यादव, 22 साल छोटी टीचर से कर ली शादी

Vikas Yadav Marriage: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद डीपी यादव के बेटे और नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव (52) ने हर्षिका यादव (30) के साथ शादी रचा ली है। विकास ने गाजियाबाद में अपने राजनगर स्थित आवास पर परिवार और करीबी रिश्तेदारों के सामने आर्य समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। उनकी सगाई जुलाई में हुई थी।

कौन है हर्षिका यादव?

विकास यादव की पत्नी हर्षिका यादव फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की रहने वाली हैं। उनके पिता एक सरकारी शिक्षक हैं। हर्षिका खुद एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने बीएससी, बीटीसी, एमएससी की पढ़ाई की है और टेट परीक्षा भी पास की है। वह मौजूदा वक्त में इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। यादव परिवार के लिए हर्षिका बहू बनकर आई हैं, जिनका स्वागत पूरे परिवार ने किया है। इस शादी के दौरान पूरे परिवार में खुशियों की लहर दिखाई दी।

शादी के दौरान डीपी यादव ने कहा है कि वह और उनका परिवार आर्य समाज की शिक्षाओं को मानता है। इसी वजह से उनके बेटे और बहू की शादी आर्य समाज की परंपराओं के तहत ही हुआ है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि बेटे की शादी के दौरान सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही मौजूद रहे हैं। पूरा कार्यक्रम शांति से संपन्न हुआ। परिवार ने बेटे की शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

क्या है नीतीश कटारा हत्याकांड?

बता दें कि विकास यादव नीतीश कटारा हत्याकांड में सजा काट रहा है। फिलहाल विकास यादव अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल पर बाहर है। मालूम हो कि फरवरी 2002 में नीतीश कटारा की हत्या कर दी गई थी। नीतीश एक आईएएस अधिकारी के बेटे थे।

हत्या की वजह डीपी यादव की बेटी भारती से नीतीश की दोस्ती थी। यह दोस्ती विकास और विशाल को पसंद नहीं थी। इसी के चलते नीतीश का पहले अपहरण और फिर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप विकाश और विशाल यादव पर लगा। 30 मई 2008 को निचली अदालत ने विकास और विशाल को उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने उम्रकैद को बदलते हुए 25 साल की सजा कर दी थी।

Comments are closed.

और पढ़ें