UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

बाढ़ संकट के बीच राहत कार्यों के लिए पंजाब पहुंचे एक्टर सोनू सूद

Punjab Flood Affected: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अमृतसर पहुंचकर राहत कार्यों में योगदान देने का ऐलान किया है। सोनू सूद ने कहा कि पंजाब उनके दिल के बेहद करीब है और वे हर संभव मदद करेंगे। वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतों की सूची तैयार करेंगे।

सोनू सूद की पंजाब बाढ़ राहत कार्य में भागीदारी:

मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने कहा, “मैं बागपुर, सुल्तानपुर लोधी, फिरोजपुर, फाजिल्का, अजनाला जा रहा हूं और मैं चारों ओर जाकर स्थिति का पता लगाने की कोशिश करूंगा। मुझे लगता है कि आने वाले समय में, चूंकि पंजाब में अभी भी बारिश हो रही है, कई घर नष्ट हो गए हैं, लोगों की आजीविका बर्बाद हो गई है, इसलिए मैं पूरी मदद करने की कोशिश करूंगा और स्थानीय प्रशासन से उनकी जरूरतों की सूची लूंगा।”

राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, सोनू सूद ने भविष्यवाणी की कि पंजाब को सामान्य होने में कुछ महीने लगेंगे। उन्होंने लोगों से पंजाब में राहत कार्यों के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।

सोनू सूद का लक्ष्य: 

सोनू सूद ने आगे कहा, “यह एक हफ़्ते या दस दिन का काम नहीं है। पंजाब को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने में कम से कम कुछ महीने लगेंगे। मुझे लगता है कि हर कोई आगे आ रहा है। लेकिन फिर भी, हमें कई लोगों के जुड़ने की ज़रूरत है ताकि पंजाब को जल्द से जल्द पुनर्जीवित किया जा सके। जिन लोगों के घर नष्ट हो गए हैं, उनके लिए हम मिलकर कुछ घर बनाने की कोशिश करेंगे। मैं सबसे ज़्यादा प्रभावित गाँवों तक पहुँचने की कोशिश करूँगा।”

बाढ़ संकट से जूझ रहे लोगों के राहत प्रयासों में सहयोग देने पहुंचे गुरु रंधावा

वहीं, पंजाबी गायक-अभिनेता गुरु रंधावा पंजाब में बाढ़ संकट से जूझ रहे लोगों के राहत प्रयासों में सहयोग देने के लिए ग्राउंड जीरो पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें सहायता प्रदान की। रंधावा ने डेरा बाबा नानक और अपने गाँव धारोवाली के पास एक सहायता शिविर स्थापित किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक राहत कोष भी स्थापित किया था।

गुरु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “बाढ़ से जूझ रहे पंजाब और अन्य सभी राज्यों के लिए प्रार्थना। आइए, हम हर संभव तरीके से मदद करें। मैं अपने क्षेत्र डेरा बाबा नानक और अपने गांव धारोवाली के पास सहायता शिविर लगा रहा हूँ। किसी भी मदद के लिए कृपया +91 77196 54739 पर संपर्क करें।”

बचाव कार्य जारी

इससे पहले शनिवार को बाढ़ प्रभावित पंजाब के फाजिल्का जिले में भी भारतीय सेना ने राहत अभियान चलाया था। अभियान के एक भाग के रूप में, सेना राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बचाने का काम जारी रखे हुए है।

इसके अलावा, भारतीय सेना ने बाढ़ से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सा शिविर भी स्थापित किए हैं। पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।

Comments are closed.

और पढ़ें