राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey Epstein) की वो ‘ब्लैक बुक’ जिससे कांप रही है दुनिया!

Epstein

आज हम जिस आदमी की कुंडली खंगालने जा रहे हैं, उसके कारनामे सुनकर आपको अपने आसपास के ‘शरीफों’ से डर लगने लगेगा। आपके स्क्रीन पर जो ये चेहरा दिख रहा है, इसका नाम तो सुना ही होगा जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey Epstein)। वही आदमी जिसके जीते-जी तो दुनिया के पावरफुल लोग उसके तलवे चाटते थे, पर मरने के बाद अब सब ऐसे कन्नी काट रहे हैं जैसे उसे कभी जानते ही न हों। ये कहानी एक ऐसे ‘गणितज्ञ’ की है जिसने अपनी पूरी जिंदगी बस एक ही गुणा-भाग में बिता दी “किसे फँसाना है, और किसके बेडरुम में कैमरा लगाना है।”

कहानी शुरू होती है ब्रुकलिन की उन गलियों से, जहाँ 1953 में Epstein पैदा हुआ। बिना किसी कॉलेज डिग्री के न्यूयॉर्क के सबसे रईस स्कूल में गणित पढ़ाने पहुँच गया। अब सोचिए, जिसके पास डिग्री न हो और वो रईसजादों को पढ़ा रहा हो, उसका दिमाग कितना खुराफाती होगा। लेकिन जेफ्री को ‘X’ और ‘Y’ की वैल्यू निकालने में कोई दिलचस्पी नहीं थी, उन्हें तो रसूखदारों की ‘कमजोरी’ निकालनी थी।

80 के दशक तक आते-आते ये अरबपति लेस्ली वेक्सनर की ऐसी परछाई बना कि लोग कंफ्यूज हो गए कि मालिक कौन है और चमचा कौन। दुनिया को लगा कि Epstein कोई फाइनेंशियल जीनियस है, पर 2026 की ताजा जांच चीख-चीख कर कह रही है कि ये भाईसाहब जीनियस नहीं, ‘ब्लैकमेलिंग के बाजीगर’ थे। इन्होंने वर्जिन आइलैंड्स से लेकर यूरोप तक ऐसा जाल बुना कि बड़े-बड़े रसूखदार उसमें खुद चलकर आए, जैसे पतंगे शमा पर आते हैं।

और उस शमा का नाम था ‘लिटिल सेंट जेम्स’। कहने को तो ये एक खूबसूरत आइलैंड था, पर हकीकत में ये ‘पाप का वो अड्डा’ था जहाँ कानून की एंट्री बैन थी। 72 एकड़ का ये आइलैंड आज ‘पीडोफाइल आइलैंड’ के नाम से मशहूर है। 2026 की नई फोरेंसिक मैपिंग में जो निकला है, उसे सुनकर अच्छे-अच्छों का हाजमा बिगड़ जाए। उस नीले-सफेद मंदिर के नीचे तीन मंजिला तहखाना मिला है वो भी साउंडप्रूफ! ताकि चीखें सिर्फ दीवारों तक रहें। और कमाल देखिए, आइलैंड के हर कोने में, बाथरूम के शीशों के पीछे तक हाई-डेफिनिशन कैमरे लगे थे। मतलब, यहाँ आने वाले वीआईपी मेहमानों को लगता था कि वो ‘मौज’ कर रहे हैं, पर असल में वो एपस्टीन की ‘लाइब्रेरी’ के लिए कंटेंट शूट कर रहे थे।

Epstein की सबसे बड़ी ताकत थी उसकी ‘ब्लैक बुक’। ये कोई डायरी नहीं थी, ये दुनिया के वीआईपी लोगों का ‘कब्रिस्तान’ थी। इसमें करीब 2,000 ऐसे नाम थे जो टीवी पर तो नैतिकता की बातें करते हैं, पर एपस्टीन के ‘लोलिता एक्सप्रेस’ में बैठकर आइलैंड की सैर करते थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 26 बार उड़ानें भरीं, ट्रंप साहब के पुराने ईमेल और फोन कॉल के रिकॉर्ड बाहर आ गए, और प्रिंस एंड्रयू की तस्वीरें तो ऐसी हैं कि ब्रिटिश शाही परिवार अपना मुंह छिपाता फिर रहा है। टेक जगत के ‘मसीहा’ बिल गेट्स और एलन मस्क का नाम भी इस फेहरिस्त में ऐसे जुड़ा है जैसे किसी मसालेदार फिल्म में विलेन का साइडकिक।

इन सबका इंतजाम संभालती थी— घिसलैन मैक्सवेल। जो खुद को हाई-सोसायटी की लेडी कहती थी, पर असल में Epstein के इस काले कारोबार की ‘चीफ मैनेजर’ थी। बेचारी लड़कियों को करियर का लालच देकर इस नरक में धकेलना उसका ‘साइड बिजनेस’ था।

लेकिन 2019 की एक रात सब कुछ खत्म हो गया। न्यूयॉर्क की सबसे सुरक्षित जेल में Epstein की लाश मिली। प्रशासन ने कहा— “आत्महत्या है भाई!” पर 2026 की मेडिकल रिपोर्ट और जेल के सीसीटीवी कैमरों का उसी वक्त खराब होना कह रहा है कि “ये आत्महत्या नहीं, बहुत बड़ी सफाई थी।” क्योंकि अगर वो जिंदा रहता, तो दुनिया के सैकड़ों ‘नीति-नियंताओं’ के नकाब उतर जाते।

आज जब हम 35 लाख फाइलों को देखते हैं, तो हंसी भी आती है और गुस्सा भी। हंसी उन रसूखदारों पर जो आज ‘मैं उसे नहीं जानता’ का राग अलाप रहे हैं, और गुस्सा उस सिस्टम पर जिसने इन्हें सालों तक पाला। 2026 में फाइलें तो खुल रही हैं, पर बीच-बीच में कुछ पन्ने गायब भी हो रहे हैं। मतलब जंग अभी जारी है।

Epstein तो मर गया, पर उसका बनाया ये ब्लैकमेलिंग का भूत आज भी वाशिंगटन से लेकर लंदन तक सबके सिर पर नाच रहा है। हकीकत ये है कि अभी तो सिर्फ झांकी है, असली वीडियो तो अभी आना बाकी हैं। जब वो आएंगे, तो देखिएगा— दुनिया के कितने ‘शरीफों’ के चेहरे पर कालिख पुतती है।

सच बहुत कड़वा है और Epstein ने तो उसमें जहर भी मिला दिया था।

Comments are closed.

और पढ़ें