JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 118 सांसदों ने स्पीकर के खिलाफ खोला मोर्चा!

Om Birla

लोकसभा में उस वक्त सियासी सरगर्मी बढ़ गई जब विपक्ष ने एकजुट होकर स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान कर दिया। मंगलवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की अगुआई में 118 सांसदों के हस्ताक्षर वाला एक नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंपा गया। इस प्रस्ताव में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी, डीएमके और कई अन्य विपक्षी दल शामिल हैं, हालांकि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC) ने इस बार खुद को इस प्रस्ताव से अलग रखा है। विपक्ष का मुख्य आरोप है कि सदन के भीतर विपक्षी नेताओं की आवाज़ दबाई जा रही है और उन्हें महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है, जबकि सत्तापक्ष को पूरी छूट मिली हुई है।

क्यों नाराज है विपक्ष? विवाद की असली वजह

विपक्ष की इस नाराजगी के पीछे हाल की कई घटनाएं शामिल हैं। दरअसल, 2 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे के संस्मरण से जुड़ा एक मुद्दा उठाना चाहते थे, जिसकी अनुमति उन्हें नहीं मिली। इसके अलावा, सदन की अवमानना के आरोप में आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने के फैसले ने आग में घी डालने का काम किया। विपक्षी सांसदों का कहना है कि सदन में निष्पक्षता की कमी है और इसी गतिरोध के चलते उन्होंने अब सीधे स्पीकर को ही हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

क्या है स्पीकर को हटाने की कानूनी प्रक्रिया?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 94 और लोकसभा नियमों के अनुच्छेद 200 के तहत स्पीकर को हटाने का प्रावधान है। इसके लिए एक स्पष्ट नोटिस देना होता है जिसमें स्पीकर पर लगे आरोपों का साफ-साफ जिक्र हो। नोटिस मिलने के बाद लोकसभा सचिवालय को 14 दिनों के भीतर चर्चा के लिए दिन तय करना होता है। सदन में इस प्रस्ताव को पेश करने के लिए कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन जरूरी है, जो कि मौजूदा मामले में विपक्ष के पास पहले से मौजूद है।

क्या गिर जाएगी ओम बिरला की कुर्सी?

प्रक्रिया के मुताबिक, स्पीकर को तभी पद से हटाया जा सकता है जब लोकसभा में इसके पक्ष में बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाए। मौजूदा गणित को देखें तो सत्ताधारी एनडीए गठबंधन के पास सदन में स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में विपक्षी सांसदों के एकजुट होने के बावजूद इस प्रस्ताव के पास होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। हालांकि, विपक्ष का यह कदम सरकार और स्पीकर पर नैतिक दबाव बनाने और जनता के बीच ‘पक्षपात’ का मुद्दा ले जाने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Comments are closed.

और पढ़ें