Mukhtar Ansari Shooter Killed: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब माफिया मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। असेनी मोड़ के पास हुए इस खूनी खेल ने एक बार फिर यूपी में गैंगवार की आहट तेज कर दी है।
घटना उस वक्त की है जब शोएब लखनऊ से वापस अपने घर लौट रहे थे। हमलावर पहले से ही घात लगाए बैठे थे। और जैसे ही शोएब की कार देवा रोड स्थित असेनी मोड़ के पास पहुँची, घात लगाए हमलावरों ने गाड़ी को निशाना बनाया।
Mukhtar Ansari Shooter Killed: चश्मदीदों की जुबानी, खौफ की वो कहानी
आपको बता दें, चश्मदीद बताते हैं कि, हमला इतनी तेजी और सटीकता से किया गया कि शोएब को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
आपको बताते चले कि, शोएब का नाम अपराध की दुनिया में नया नहीं था। उसे माफिया मुख्तार अंसारी का शूटर और बेहद खास सिपहसालार माना जाता था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख होने के नाते उसका रसूख राजनीतिक और आपराधिक दोनों गलियारों में था। (Mukhtar Ansari Shooter Killed)
योगी की पुलिस के सामने बड़ी चुनौती
लेकिन मौत कि इस वरदात ने सरकार के सुशासन पर एक कलंक लगा दिया हो, कि कैसे पुलिस कि नाक के नीचे इतनी बड़ी वरदात को कोई अंजाम दें सकता है? फिलहाल, अब ये जाँच का विषय है, और देखना होगा कि क्या जिस तेज़ी से इस घटना को अंजाम दिया गया है, क्या उसी तेज़ी से योगी कि पुलिस भी अपना काम दिखायेगा? (Mukhtar Ansari Shooter Killed)









