राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

पप्पू यादव का ‘पावरफुल’ कमबैक! जेल से बाहर आते ही हिलाया सत्ता का सिंहासन; NEET कांड में ‘संजय’ और ‘गुप्ता’ के नामों का किया खुलासा!

Pappu Yadav Bail

Pappu Yadav Bail: जेल की कालकोठरी न तो उनके हौसले कम कर सकी और न ही उनकी आवाज़ को दबा सकी। जेल से बाहर आते ही जन-अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने एक ऐसे ‘सियासी बम’ का विस्फोट किया है, जिसने सरकार की नींद उड़ा दी है। NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अब तक की सबसे बड़ी और सनसनीखेज गवाही देते हुए पप्पू यादव ने सीधे तौर पर दो प्रभावशाली नामों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Pappu Yadav Bail: पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव का रूप बेहद आक्रामक और तेवर तल्ख थे। उन्होंने सीधे सरकार की आंखों में आंखें डालकर पूछा है कि, ​”मैं पूछना चाहता हूं कि इस पूरे काले खेल के पीछे कौन है वो संजय? और कौन है वो गुप्ता? सत्ता के गलियारों में छिपे इन सफेदपोशों के नाम उजागर होने से सरकार क्यों डर रही है?”

आपको बता दें, ​पप्पू यादव ने दावा किया कि उनके पास दोनों नेताओं के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और वे बहुत जल्द इन दस्तावेजों को सार्वजनिक कर देंगे। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि वे इस लड़ाई को सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। (Pappu Yadav Bail)

पप्पू यादव ने साफ कर दिया है कि वे अब ‘बैकफुट’ पर नहीं बल्कि ‘फ्रंटफुट’ पर खेलेंगे। उन्होंने एलान किया है कि बिहार की बेटियों के साथ हो रहे अन्याय और पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ वे अब निर्णायक जंग लड़ेंगे।

बिहार से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में हड़कंप

पप्पू यादव के इस आक्रामक रुख ने बिहार से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। खासकर ‘संजय’ और ‘गुप्ता’ जैसे उपनामों के जिक्र ने सत्ताधारी दल के अंदर बेचैनी पैदा कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर पप्पू यादव ने सबूत सार्वजनिक किए, तो कई बड़े चेहरों का बेनकाब होना तय है। (Pappu Yadav Bail)

फिलहाल पप्पू यादव की यह वापसी केवल एक नेता की वापसी नहीं है, बल्कि एक ऐसे सेनापति का मैदान में उतरना है जो अब सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी कर चुका है। NEET कांड अब एक बड़ी राजनीतिक लड़ाई का रूप ले चुका है।

Comments are closed.

और पढ़ें