Congress Protest in AI Summit: भारत मंडपम में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन (India AI Impact Summit 2026) के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के सदस्यों पर गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने, सरकारी आदेश की अवहेलना और आपराधिक साजिश जैसी धाराओं में FIR दर्ज की है।
Congress Protest in AI Summit: शर्टलेस होकर कर रहे थे विरोध प्रदर्शन
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शर्टलेस होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने ऐसी टी-शर्ट पहनी या पकड़ी हुई थी जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक नारे लिखे थे।पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर और क्यूआर (QR) कोड स्कैन कर भारत मंडपम के हॉल नंबर 5 में दाखिल हुए थे। वे जैकेट और स्वेटर के नीचे आपत्तिजनक टी-शर्ट छिपाकर लाए थे।

दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पहले काले रंग की छतरियों पर छपे हुए स्टिकर लेकर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की योजना बनाई थी। सुरक्षा जांच के दौरान पकड़े जाने के डर से उन्होंने अपनी योजना बदल दी और छपे हुए संदेशों वाली टी-शर्ट पहन लीं। (Congress Protest in AI Summit)
चार मुख्य नेता गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे मामले में और भी कड़ी धाराएं जोड़ने पर विचार कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक चार मुख्य नेताओं को गिरफ्तार किया है। इनमें IYC के नेशनल सेक्रेटरी कृष्णा हरि, बिहार स्टेट कोऑर्डिनेटर कुंदन यादव, यूपी स्टेट वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार और नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव शामिल हैं। शुरुआत में पुलिस ने 4 से 10 लोगों को डिटेन किया था, लेकिन अब चार मुख्य आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश जारी है। (Congress Protest in AI Summit)
इसके अलावा, दिल्ली पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह पूरी प्लानिंग कैसे की गई और क्या इसमें किसी बड़े नेतृत्व का हाथ था। भाजपा ने इस विरोध प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब करने की कोशिश बताया है, जबकि युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने इसे बेरोजगार युवाओं का गुस्सा बताया।









