JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

रिंकू सिंह के सिर से उठा पिता का साया, संघर्षों के साथी खानचंद सिंह का निधन

Rinku Singh Father Demise

Rinku Singh Father Demise: भारतीय क्रिकेट जगत और रिंकू सिंह के करोड़ों प्रशंसकों के लिए आज की सुबह एक बेहद गमगीन खबर लेकर आई है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता, श्री खानचंद सिंह का आज शुक्रवार तड़के ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया।

Rinku Singh Father Demise: लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे खानचंद सिंह

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, खानचंद सिंह पिछले काफी समय से चौथे चरण के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

सिलेंडर ढोकर बेटे के सपनों को दी थी उड़ान

आपको बता दें कि, रिंकू सिंह की सफलता की कहानी जितनी प्रेरणादायक है, उसके पीछे उनके पिता का संघर्ष उतना ही गहरा था। एक समय था जब खानचंद सिंह घर-घर जाकर एलपीजी सिलेंडर पहुँचाने का काम करते थे ताकि उनका बेटा क्रिकेट खेल सके। रिंकू ने अक्सर इंटरव्यू में भावुक होकर बताया है कि कैसे उनके पिता ने तंगहाली के बावजूद उनके सपनों को टूटने नहीं दिया। (Rinku Singh Father Demise)

बीसीसीआई और क्रिकेट जगत ने जताया शोक

जैसे ही यह खबर फैली, क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बीसीसीआई (BCCI), उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और आईपीएल टीम के साथियों ने रिंकू और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस दुख की घड़ी में रिंकू को सांत्वना दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास (अलीगढ़) ले जाया जाएगा, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिंकू सिंह, जो वर्तमान में अपनी खेल प्रतिबद्धताओं में व्यस्त थे, खबर मिलते ही तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। (Rinku Singh Father Demise)

Comments are closed.

और पढ़ें