राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

खाड़ी के आसमान में भीषण ‘फ्रेंडली फायर’, कुवैत ने गलती से मार गिराए 3 अमेरिकी F-15 फाइटर जेट्स!

America F-15 Fighter Jets Crashed

America F-15 Fighter Jets Crashed: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। ईरान के साथ जारी सैन्य तनातनी और मिसाइल हमलों के शोर के बीच, ‘दोस्त’ कुवैत की मिसाइलों ने ‘साझेदार’ अमेरिका के तीन सबसे घातक F-15E स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया है।

America F-15 Fighter Jets Crashed: हाई अलर्ट के बीच ‘फ्रेंडली फायर’ का शिकार हुए F-15E स्ट्राइक ईगल

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (Pentagon) के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ईरान की ओर से संभावित हमलों को रोकने के लिए पूरा क्षेत्र ‘हाई अलर्ट’ पर था। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, कुवैती वायु रक्षा प्रणाली ने अमेरिकी विमानों को गलती से दुश्मन का खतरा समझ लिया और उन पर मिसाइलें दाग दीं।

जांबाज एयरक्रू की मौत के मुँह से सुरक्षित वापसी

एक साथ तीन अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों का नष्ट होना अमेरिकी वायुसेना के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। फिलहाल, राहत की बात यह रही कि इन विमानों में सवार सभी 6 जांबाज एयरक्रू (पायलट और हथियार अधिकारी) सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। उन्हें बचा लिया गया है। (America F-15 Fighter Jets Crashed)

सोशल मीडिया पर वायरल हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो

​जैसे ही मिसाइलों ने फाइटर जेट्स को हिट किया, कुवैत के आसमान में आग के गोले और धुएं के गुबार देखे गए। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए कई वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहे हैं, जिनमें विमानों को नीचे गिरते और पायलटों के पैराशूट को खुलते देखा जा सकता है। (America F-15 Fighter Jets Crashed)

विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना से ईरान के खिलाफ बने मोर्चे में कुछ समय के लिए असहज स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि दोनों देश इसे एक ‘दुर्घटना’ बता रहे हैं, लेकिन अरबों डॉलर के विमानों का इस तरह नष्ट होना कई सवाल खड़े करता है।

Comments are closed.

और पढ़ें