राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

महाशक्ति बनने की ओर भारत का ‘न्यूक्लियर’ प्रहार: कनाडा के साथ हुआ ऐतिहासिक यूरेनियम समझौता!

India-Canada Deal

India-Canada Deal: भारत और कनाडा के रिश्तों जमी बर्फ अब पिघल चुकी है और इसकी तपिश से भारत के परमाणु रिएक्टर दहकने के लिए तैयार हैं। कूटनीतिक खींचतान के लंबे दौर के बाद, दोनों देशों ने एक ऐसे ऐतिहासिक यूरेनियम समझौते पर मुहर लगा दी है, जो न केवल भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि वैश्विक राजनीति के समीकरण भी बदल देगा।

India-Canada Deal: भारत के परमाणु बिजली घरों के लिए संजीवनी

आपको बता दें कि, इस समझौते के तहत कनाडा, जो दुनिया के सबसे बड़े यूरेनियम उत्पादकों में से एक है, भारत को परमाणु ईंधन की निर्बाध आपूर्ति करेगा। और यह डील भारत के परमाणु बिजली घरों के लिए ‘ऑक्सीजन’ का काम करेगी। कोयले पर निर्भरता कम करने और कार्बन उत्सर्जन घटाने के भारत के लक्ष्य को इस समझौते से जबरदस्त मजबूती मिलेगी।

 $50 बिलियन का संकल्प

सिर्फ यूरेनियम ही नहीं, बल्कि दोनों देशों ने आर्थिक मोर्चे पर भी एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। भारत और कनाडा ने एलान किया है कि साल 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को $50 बिलियन (लगभग 4.15 लाख करोड़ रुपये) के पार ले जाया जाएगा। यह आंकड़ा बताता है कि दोनों देश अब पुरानी तल्खियों को पीछे छोड़कर एक नई आर्थिक धुरी बनाने की ओर अग्रसर हैं। (India-Canada Deal)

विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ समय से जारी तनाव के बाद यह समझौता एक ‘मास्टरस्ट्रोक’ है। और यह समझौता साबित करता है कि व्यापार और ऊर्जा की जरूरतें राजनीतिक मतभेदों से ऊपर हैं। देखा जाए तो कनाडा अब भारत के सबसे भरोसेमंद ऊर्जा भागीदारों की श्रेणी में आ गया है। (India-Canada Deal)

Comments are closed.

और पढ़ें