America F-15 Fighter Jets Crashed: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। ईरान के साथ जारी सैन्य तनातनी और मिसाइल हमलों के शोर के बीच, ‘दोस्त’ कुवैत की मिसाइलों ने ‘साझेदार’ अमेरिका के तीन सबसे घातक F-15E स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया है।
America F-15 Fighter Jets Crashed: हाई अलर्ट के बीच ‘फ्रेंडली फायर’ का शिकार हुए F-15E स्ट्राइक ईगल
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (Pentagon) के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ईरान की ओर से संभावित हमलों को रोकने के लिए पूरा क्षेत्र ‘हाई अलर्ट’ पर था। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, कुवैती वायु रक्षा प्रणाली ने अमेरिकी विमानों को गलती से दुश्मन का खतरा समझ लिया और उन पर मिसाइलें दाग दीं।
जांबाज एयरक्रू की मौत के मुँह से सुरक्षित वापसी
एक साथ तीन अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों का नष्ट होना अमेरिकी वायुसेना के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। फिलहाल, राहत की बात यह रही कि इन विमानों में सवार सभी 6 जांबाज एयरक्रू (पायलट और हथियार अधिकारी) सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। उन्हें बचा लिया गया है। (America F-15 Fighter Jets Crashed)
सोशल मीडिया पर वायरल हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो
जैसे ही मिसाइलों ने फाइटर जेट्स को हिट किया, कुवैत के आसमान में आग के गोले और धुएं के गुबार देखे गए। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए कई वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहे हैं, जिनमें विमानों को नीचे गिरते और पायलटों के पैराशूट को खुलते देखा जा सकता है। (America F-15 Fighter Jets Crashed)
विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना से ईरान के खिलाफ बने मोर्चे में कुछ समय के लिए असहज स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि दोनों देश इसे एक ‘दुर्घटना’ बता रहे हैं, लेकिन अरबों डॉलर के विमानों का इस तरह नष्ट होना कई सवाल खड़े करता है।









