Israel-Iran War: जब दुनिया की नजरें मध्य पूर्व (Middle East) के बारूद और धमाकों पर टिकी हैं, तब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सात समंदर पार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए ‘चक्रव्यूह’ तैयार कर लिया है। इजराइल में काम कर रहे उत्तर प्रदेश के 6,000 से अधिक मजदूरों की सलामती को लेकर लखनऊ में हलचल तेज है और मुख्यमंत्री कार्यालय सीधे इस ऑपरेशन की कमान संभाल रहा है।
Israel-Iran War: लखनऊ से तेल अवीव तक हर घंटे की निगरानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन ‘हाई अलर्ट’ मोड पर है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश का एक भी नागरिक असुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इजराइल में कार्यरत सभी 6,000 श्रमिक फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं। और यूपी के अधिकारी इजराइल स्थित भारतीय दूतावास के साथ हर घंटे संपर्क साध रहे हैं ताकि वहां की बदलती स्थितियों का तुरंत विश्लेषण किया जा सके। (Israel-Iran War)
यूपी के विभिन्न जिलों—गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और आजमगढ़—से बड़ी संख्या में लोग इजराइल गए हैं। उनके घरों में चिंता का माहौल था, लेकिन योगी सरकार की इस ‘प्रो-एक्टिव’ अप्रोच ने परिजनों को बड़ी राहत दी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि स्थिति सामान्य होने तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी। (Israel-Iran War)









