राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने दिया इस्तीफा

CV Ananda Bose Resigns

CV Ananda Bose Resigns: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस (C. V. Ananda Bose) ने 5 मार्च 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल के विशेष कर्तव्य अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। वह पिछले साढ़े तीन साल (नवंबर 2022 से) से इस पद पर थे। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि (R.N. Ravi) को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

CV Ananda Bose Resigns: ममता बनर्जी की तीखी प्रतिक्रिया

इसी बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल पद से सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे पर हैरानी जताई और कहा कि उनके उत्तराधिकारी आरएन रवि की नियुक्ति के संबंध में उनसे परामर्श नहीं किया गया था।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे की खबर से मैं स्तब्ध और बेहद चिंतित हूं। उन्होंने कहा कि सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफे के पीछे के कारणों की जानकारी मुझे फिलहाल नहीं है। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, अगर आगामी राज्य विधानसभा चुनावों की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा राज्यपाल पर कुछ राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए दबाव डाला गया हो तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। (CV Ananda Bose Resigns)

बनर्जी ने कहा कि केंद्र को सहकारी संघवाद के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए और ऐसे एकतरफा फैसले लेने से बचना चाहिए जो लोकतांत्रिक परंपराओं और राज्यों की गरिमा को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने मुझे अभी सूचित किया है कि आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में स्थापित परंपरा के अनुसार मुझसे परामर्श नहीं किया।

सीएम ने आगे कहा कि ऐसे कदम भारत के संविधान की भावना को कमजोर करते हैं और हमारी संघीय संरचना की नींव पर प्रहार करते हैं। केंद्र को सहकारी संघवाद के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए और ऐसे एकतरफा निर्णय लेने से बचना चाहिए जो लोकतांत्रिक परंपराओं और राज्यों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। (CV Ananda Bose Resigns)

बता दें, यह घोषणा पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले की गई है। भारतीय चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल की अपनी यात्रा समाप्त होने के बाद पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।

Comments are closed.

और पढ़ें