Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

आसमान में ‘सुखोई’ का सन्नाटा, क्या देश की सुरक्षा पर गहराता खतरा?

Sukhoi Su-30 MKI Missing

Sukhoi Su-30 MKI Missing: भारतीय वायुसेना की रीढ़ माना जाने वाला सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान असम के आसमान से रहस्यमयी तरीके से ओझल हो गया है। जोरहाट एयरबेस से गरजते हुए उड़ान भरने वाले इस ‘आसमानी शिकारी’ का रडार से संपर्क टूटते ही हड़कंप मच गया। ताजा खबरों के मुताबिक, यह विमान कार्बी आंगलोंग के घने जंगलों में क्रैश हो गया है, जहां स्थानीय लोगों ने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी है।

Sukhoi Su-30 MKI Missing: रडार से गायब होने की वो रहस्यमयी दास्तां

आपको बता दें कि, सीमावर्ती राज्य असम में एक आधुनिक लड़ाकू विमान का इस तरह रडार से गायब हो जाना सामान्य बात नहीं है। यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है, कि क्या दुश्मन की नजरें हमारे एयर डिफेंस सिस्टम पर हैं? या वास्तव में इतने उन्नत विमान का अचानक संपर्क टूटना तकनीकी खराबी है या किसी बाहरी हस्तक्षेप का नतीजा? फिलहाल सेना और प्रशासन ने कार्बी आंगलोंग की दुर्गम पहाड़ियों में मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन घने जंगलों ने चुनौती को और बढ़ा दिया है। (Sukhoi Su-30 MKI Missing)

​जैसे-जैसे सूरज ढल रहा है, कार्बी आंगलोंग के पहाड़ों पर अंधेरा और गहराता जा रहा है। भारतीय वायुसेना (IAF) के विशेष दस्ते, थल सेना और स्थानीय पुलिस की टीमें इस दुर्गम इलाके की खाक छान रही हैं, लेकिन अभी तक उस 350 करोड़ के फाइटर जेट का कोई सुराग नहीं मिला है।

यह सिर्फ एक विमान का गिरना नहीं है, यह आसमान में भारत की ‘अभेद्य दीवार’ में लगी एक ऐसी दरार है जिसका जवाब मिलना अभी बाकी है। जब तक मलबा नहीं मिलता, तब तक सस्पेंस बरकरार है—क्या यह सिर्फ एक हादसा था, या सरहद पार से बुना गया कोई जाल? (Sukhoi Su-30 MKI Missing)

Comments are closed.

और पढ़ें