राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

विश्व युद्ध का साया या कूटनीति का आखिरी दांव? रूस की दहाड़—”खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय कानून!”

Iran Israel America War Update

Iran Israel America War Update: दुनिया की धड़कनें थम गई हैं और बारूद की गंध अब वैश्विक कूटनीति के गलियारों तक पहुँच चुकी है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के विनाशकारी हमलों के बाद, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने पूरी दुनिया के शक्ति-संतुलन को हिलाकर रख दिया है। रूस ने अपने बयान में दो टूक शब्दों में कह दिया है कि अब अंतरराष्ट्रीय कानून का वजूद खत्म हो चुका है।

Iran Israel America War Update: ईरान पर हमला और रूस की ललकार

आपको बता दें कि, ईरान में मची तबाही और पश्चिम के बढ़ते दखल को देखते हुए रूस ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। पुतिन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के P-5 (चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका) देशों की तत्काल आपातकालीन बैठक बुलाने का प्रस्ताव फिर से मेज पर रख दिया है।

रूस का यह बयान कि ‘अंतरराष्ट्रीय कानून खत्म हो गया है’, दुनिया के लिए एक भयावह पैगाम है। इसका मतलब है कि अब UN (संयुक्त राष्ट्र) जैसी संस्थाएं महज एक शोपीस बनकर रह गई हैं। रूस यह संदेश देना चाहता है कि अगर पश्चिम अपनी मनमानी नहीं रोकता, तो रूस भी किसी अंतरराष्ट्रीय संधि या कानून को मानने के लिए बाध्य नहीं होगा। (Iran Israel America War Update)

P-5 देशों की आपातकालीन बैठक

आपको बता दें, यह केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि दुनिया के नए विभाजन की शुरुआत है। पुतिन का P-5 बैठक बुलाना इस बात का संकेत है कि या तो नया ‘विश्व व्यवस्था’ बनेगा, या फिर सब कुछ खाक हो जाएगा।

आज की रात तेहरान की आसमान में मिसाइलें चमक रही हैं और मॉस्को के कमरों में युद्ध की रणनीतियां बन रही हैं। पुतिन का यह ‘P-5’ वाला प्रस्ताव दुनिया के लिए शांति का आखिरी रास्ता भी हो सकता है और महाविनाश का सायरन भी। (Iran Israel America War Update)

इतिहास बताता है कि, ​जब ‘कानून’ मर जाता है, तो केवल ‘तलवारें’ बात करती हैं। दुनिया सांस रोककर देख रही है कि क्या P-5 देश मानवता को बचाने के लिए हाथ मिलाएंगे, या फिर इतिहास के पन्नों में यह दिन ‘अंतिम युद्ध’ की शुरुआत के रूप में दर्ज होगा।

Comments are closed.

और पढ़ें