राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

‘2026 के चुनावों में TMC का सफाया’, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले सुवेंदु अधिकारी का बयान

West Bengal Assembly Elections

West Bengal Assembly Elections: भाजपा विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भरोसा जताया है कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी और सनातनवादी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जो टीएमसी के खिलाफ एक मजबूत अभियान का संकेत होगा।

West Bengal Assembly Elections: आगामी चुनावों में राष्ट्रवादियों और सनातनियों की भूमिका

मीडिया से बाचतीच के दौरान अधिकारी ने कहा कि हमें टीएमसी को हराना ही होगा। ब्रिगेड की रैली परसों होगी और वहां भारी संख्या में लोग आएंगे, सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वहां राष्ट्रवादियों और सनातनियों की गर्जना सुनाई देगी। 2026 के चुनावों में टीएमसी का सफाया हो जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा

इसी बीच नई दिल्ली में, पश्चिम बंगाल चुनावों के संबंध में कोर कमेटी की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास का दौरा किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे, प्रधानमंत्री कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। (West Bengal Assembly Elections)

16,990 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में पश्चिम बंगाल और झारखंड में एनएच-19 के खंड और पश्चिम बंगाल में एनएच-114 के खंड शामिल हैं। (West Bengal Assembly Elections)

खड़गपुर से सिलीगुड़ी: आर्थिक गलियारे का महत्व और लाभ

प्रधानमंत्री मोदी कई नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें एनएच-116ए के 231 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे के पांच पैकेज शामिल हैं। यह परियोजना खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच आर्थिक गलियारे का हिस्सा है और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुरा, हुगली, पूर्वी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी। खड़गपुर-मोरग्राम के बीच सीधी कनेक्टिविटी से यात्रा की दूरी लगभग 120 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा समय में लगभग सात से आठ घंटे की बचत होगी।

दुबराजपुर बाईपास का निर्माण: यातायात की समस्याओं का समाधान

प्रधानमंत्री एनएच-14 पर 5.6 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दुबराजपुर बाईपास की आधारशिला रखेंगे, जिससे दुबराजपुर शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में यातायात कम होगा और यात्रा का समय लगभग एक घंटे कम हो जाएगा। वे एनएच-14 पर कांगशबाती और शिलाबती नदियों पर बनने वाले चार अतिरिक्त चार लेन वाले प्रमुख पुलों की भी आधारशिला रखेंगे। (West Bengal Assembly Elections)

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई जहाजरानी और बंदरगाह संबंधी परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। वे हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के बर्थ नंबर 2 के मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिससे कुशल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल माल ढुलाई संभव हो सकेगी।


Comments are closed.

और पढ़ें