JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

प्रधानमंत्री 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का करेंगे दौरा

PM Modi Uttar Pradesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वाराणसी में पीएम मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे, जो 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून जाएंगे, जहां वे उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

ऐतिहासिक शहर वाराणसी में दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक स्थायी सभ्यतागत संपर्क, आध्यात्मिक बंधन और लोगों के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित करती है, जिसने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष और अद्वितीय संबंधों को आकार दिया है।

द्विपक्षीय चर्चाओं के दौरान, दोनों नेता सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा करेंगे, जिसमें विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वे स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, बुनियादी ढाँचे के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढाँचे और नीली अर्थव्यवस्था जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे।

यह यात्रा मार्च 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस की राजकीय यात्रा से उत्पन्न सकारात्मक गति पर आधारित है, जिसके दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाया था।

हिंद महासागर क्षेत्र में एक मूल्यवान साझेदार और घनिष्ठ समुद्री पड़ोसी के रूप में, मॉरीशस भारत के महासागर (क्षेत्र भर में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) दृष्टिकोण और ‘पड़ोसी पहले’ नीति के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच गहराता सहयोग न केवल दोनों देशों के लोगों की समृद्धि के लिए, बल्कि वैश्विक दक्षिण की सामूहिक आकांक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है।

वाराणसी शिखर सम्मेलन भारत और मॉरीशस की पारस्परिक समृद्धि, सतत विकास और सुरक्षित एवं समावेशी भविष्य की दिशा में साझा यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Comments are closed.

और पढ़ें