Bigg Boss 19: बिग बॉस हमेशा से एक ऐसा मंच रहा है जहाँ प्रतियोगी अपना असली रूप दिखाते हैं, कभी झगड़ों के साथ, कभी दोस्ती के साथ, तो कभी अपने गहरे संघर्षों को शेयर करके। सीज़न 19 भी इससे अलग नहीं है, सिंगर अमाल मलिक को बॉलीवुड में अपने सफर के कठिन पहलुओं के बारे में खुलकर बात करते देखा।
अमाल ने अपने साथी घरवालों के साथ बैठकर उनको बताया कि कैसे उनकी ईमानदारी और स्पष्टवादिता ने अक्सर इंडस्ट्री में उनके खिलाफ काम किया। उन्होंने बताया कि कई बार ताकतवर लोगों ने उन्हें बाहर करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने संगीत के ज़रिए और मज़बूती से वापसी की।
अमाल ने कहा, “देखो भाई, पहली बार मुझे इस शो में आके बुरा लग रहा है, क्योंकि मुझे एक खास तरीका बताया गया है, बड़े आए बड़े गए। बहुत बोला, कहां है कि खतम कर देंगे तुम्हें, देखते हैं कहां तक चलोगे इस इंडस्ट्री में, 20-20 कॉल करके बड़े, बड़े एक्टर्स प्रोड्यूसर्स ने पिक्चर्स से निकाला है। यहीं खड़ा हूं… कल फिर हिट दूंगा, फिर आएंगे भाई गाना दे दो।”
इस बीच, बिग बॉस 19 अपने पहले महीने को पूरा करने के साथ ही शो में गर्माहट जारी है। टास्क से लेकर झगड़ों और भावनात्मक खुलासों तक, यह सीज़न प्रशंसकों को बांधे हुए है। हाल ही में, शहनाज़ गिल के भाई, शहबाज़ बदेशा ने पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की।
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला, बिग बॉस 19 रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और फिर रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। अमाल मलिक के साथ, गौरव खन्ना, अवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद जैसे प्रतियोगी ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।









