UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

राम मंदिर में स्थापित हुआ ‘श्री राम यंत्र’, राष्ट्रपति ने की पूजा-अर्चना; CM योगी बोले- हर सच्चे भारतीय को खुशी का अनुभव…

Shri Ram Yantra Sthapana

Shri Ram Yantra Sthapana: अयोध्या में राम मंदिर के दूसरे तल पर 19 मार्च 2026 को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन के शुभ अवसर ‘श्री राम यंत्र’ की स्थापना की गई। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर के द्वितीय तल पर बने गर्भगृह में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस यंत्र को स्थापित किया।

Shri Ram Yantra Sthapana: अभिजीत मुहूर्त में हुआ ‘श्री राम यंत्र’ का दिव्य स्थापना समारोह

जानकारी के मुताबिक, सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में इस दिव्य यंत्र का विधिवत पूजन राष्ट्रपति ने किया। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण शुभ मंत्रों से गूंज उठा। यह नजारा देखने में बहुत ही अद्भुत रहा। 

बता दें कि राम मंदिर के निर्माण कार्य को आज के दिन से ही संपन्न माना जाएगा। इस ऐतिहासिक समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी सहित लगभग 7,000 विशिष्ट अतिथि और संत शामिल हुए। (Shri Ram Yantra Sthapana)

‘हर सच्चे भारतीय को खुशी का अनुभव’: सीएम योगी

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आस्था को अंधविश्वास के नाम पर अपमानित किया जाता था, लेकिन वर्षों के कष्टों के बावजूद, लोगों की भक्ति कभी डगमगाई या झुकी नहीं। उन्होंने कहा कि आज मंदिर में श्री राम यंत्र की स्थापना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुई यह घटना सनातन धर्म के प्रत्येक अनुयायी और प्रत्येक सच्चे भारतीय को आनंद से भर देती है।

सीएम ने आगे कहा कि यही भारत की सच्ची आस्था है। वह आस्था जिसे पहले अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया था। इसका अपमान करने वाले वही लोग थे जो उत्तर प्रदेश या देश में सत्ता में थे। अब हम सभी गर्व महसूस कर सकते हैं। इस भक्ति ने वर्षों-वर्ष कष्ट सहे हैं, लेकिन कभी डगमगाई या झुकी नहीं। सीएम योगी ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर केवल एक मंदिर नहीं है, बल्कि यह भारत के राष्ट्रीय मंदिर का प्रतीक बन गया है। (Shri Ram Yantra Sthapana)

योगी आदित्यनाथ ने देवताओं के प्रति अपनी भक्ति के लिए भारत की नई पीढ़ी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है और बदलता हुआ भारत है। नई पीढ़ी सही राह पर है। वे नव वर्ष मनाने के लिए मंदिरों में जाते हैं, न कि किसी पर्यटन स्थल पर।

अयोध्या में उत्सव का माहौल: सजावट, सुरक्षा और श्रद्धा का संगम

इस अवसर पर पूरा शहर सजाया गया है। मुख्य सड़कों, चौराहों और राम मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें प्रमुखता से प्रदर्शित की गई हैं। सड़कों को भगवा झंडों और सजावटी पताकाओं से सजाया गया है, जिससे पूरे शहर में धार्मिक और उत्सवपूर्ण माहौल बन गया है। प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था भी की है। (Shri Ram Yantra Sthapana)

Comments are closed.

और पढ़ें