राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

Noida International Airport Inauguration: 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन; जानिए कब से उड़ेगी पहली फ्लाइट और कितना होगा किराया?

Noida International Airport Inauguration

Noida International Airport Inauguration: नोएडा और पूरे वेस्ट यूपी के लिए एक बड़ा सपना सच होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद रविवार को एयरपोर्ट पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या उद्घाटन के साथ ही यहाँ से जहाज उड़ने लगेंगे?

कब शुरू होंगी उड़ानें और टिकटों की बुकिंग?

Noida International Airport Inauguration; उद्घाटन 28 मार्च को जरूर हो रहा है, लेकिन यात्रियों के लिए कमर्शियल उड़ानें पूरी तरह से मई 2026 के मध्य तक शुरू होने की संभावना है। यानी उद्घाटन के करीब 45 दिनों के भीतर संचालन शुरू होगा। वहीं, फ्लाइट टिकटों की बुकिंग उड़ानों से करीब 30-45 दिन पहले शुरू होती है। अनुमान है कि अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते से इंडिगो (IndiGo), अकासा एयर (Akasa Air) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) जैसी एयरलाइंस अपने पोर्टल पर बुकिंग शुरू कर देंगी।

किन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट?

शुरुआती चरण में नोएडा एयरपोर्ट से केवल घरेलू (Domestic) और कार्गो (माल ढुलाई) उड़ानें ही चलेंगी। पहले फेज में देश के 10-12 मुख्य शहरों को जोड़ा जाएगा, जिनमें मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ और देहरादून या श्रीनगर जैसे शहर शामिल हो सकते हैं। जहाँ तक इंटरनेशनल उड़ानों की बात है, तो उनके 2026 की दूसरी छमाही (जुलाई से दिसंबर) में शुरू होने की उम्मीद है। अच्छी खबर यह है कि एयरपोर्ट को DGCA से जरूरी लाइसेंस मिल चुका है। Noida International Airport Inauguration

क्या दिल्ली के मुकाबले सस्ता होगा किराया?

नोएडा एयरपोर्ट से सफर करना आपकी जेब पर दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट के मुकाबले थोड़ा हल्का पड़ सकता है। इसकी वजह यह है कि यहाँ हवाई ईंधन (ATF) पर टैक्स कम रहने वाला है। सरकार ने घरेलू यात्रियों के लिए 210 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 420 रुपये की एडहॉक दरें तय की हैं। मुंबई या बेंगलुरु जैसे रूट के लिए शुरुआती किराया 3500 से 5500 रुपये के बीच रहने का अनुमान है, हालांकि सही रेट बुकिंग पोर्टल खुलने के बाद ही पता चलेंगे। Noida International Airport Inauguration

Comments are closed.

और पढ़ें