Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड
Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

बंगाल चुनाव 2026: “TMC को बंगाल की खाड़ी में फेंक दो…”, अमित शाह की हुंकार; सुवेंदु अधिकारी के लिए किया प्रचार

West Bengal Election 2026

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी बिगुल बज चुका है, जहां TMC और BJP के बीच कड़ा मुकाबला तय है। पीएम मोदी की रैलियों में भीड़ और अमित शाह के बयानों से सियासी पारा चढ़ा है। ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता वापसी के लिए पुरुलिया से लेकर उत्तर बंगाल तक चुनावी जनसंपर्क में जुटी हैं, वहीं BJP ‘डबल इंजन सरकार’ का नारा देकर टीएमसी को कड़ी चुनौती दे रही है।

अमित शाह की हुंकार: ‘डर के बिना वोट दें, बदलाव लाएं’ (West Bengal Election 2026)

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की जनता से राज्य विधानसभा चुनावों से पहले निडर होकर मतदान करने और TMC को सत्ता से हटाने का आग्रह किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी के नामांकन दाखिल समारोह में बोलते हुए शाह ने अपने इस ऐलान से भीड़ में जोश भर दिया। उन्होंंने कहा कि इस बार किसी को डरने की जरूरत नहीं है। कोई गुंडा बंगाल के मतदाताओं को रोक नहीं सकता। हर किसी को बिना किसी डर के वोट देना चाहिए ताकि टीएमसी को जड़ से उखाड़ फेंका जा सके और बंगाल की खाड़ी में बहा दिया जा सके।

‘डबल इंजन सरकार’ बनाम ‘सोनार बांग्ला’ की लड़ाई

शाह ने भाबनीपुर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से सीधे अपील की, जहां से टीएमसी नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने लोगों से अधिकारी का समर्थन करने और राज्य सरकार में बदलाव सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल के लोगों से सुवेंदु अधिकारी को यह चुनाव जीतने में मदद करने की अपील करता हूं। हम ‘सोनार बांग्ला’ बनाना चाहते हैं, और इसीलिए हमें टीएमसी को हराना होगा। (West Bengal Election 2026)

शाह ने पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा के व्यापक दृष्टिकोण पर भी जोर दिया और 2014 से पार्टी के विकास एजेंडे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 से, जिन लोगों ने मोदी जी पर भरोसा बनाए रखा है, उन्होंने बदलाव देखा है। भाजपा को सरकार बनाने में मदद करें और बंगाल में बदलाव देखें। पिछली बार ममता चुनाव हार गई थीं, इस बार उन्हें पूरे बंगाल में करारी हार मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत “जय श्री राम” के नारे से करते हुए सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर जगह एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि इस सरकार को बदलना होगा। ममता को अलविदा कहिए। उन्होंने घोषणा की कि वे विधानसभा चुनावों के दौरान प्रचार करने के लिए 15 दिनों तक राज्य में रहेंगे। (West Bengal Election 2026)

भाबनीपुर और नंदीग्राम: हाई-प्रोफाइल सीटों पर टक्कर

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा के दो चरणों में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर भाबानीपुर और नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार पश्चिम बंगाल के चुनावों में भाबानीपुर सीट के लिए अधिकारी और बनर्जी के बीच मुकाबला होगा जबकि अधिकारी नंदीग्राम सीट को बरकरार रखने की भी कोशिश करेंगे। (West Bengal Election 2026)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2021 के विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट पर अधिकारी से हार गईं, लेकिन बाद में उन्होंने भाबनीपुर उपचुनाव में प्रियंका तिबरेवाल के खिलाफ जीत हासिल की। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को निर्धारित है।

राज्य में 2021 में आठ चरणों में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के साथ कड़ी टक्कर में 213 सीटों के साथ शानदार जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 77 सीटें मिलीं। कांग्रेस और वाम मोर्चा पिछले राज्य चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाए। (West Bengal Election 2026)


Comments are closed.

और पढ़ें