Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड
Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

पीएम मोदी 13 से 15 सितंबर तक मणिपुर समेत चार राज्यों का करेंगे दौरा, 71,850 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगें सौगात

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक पांच राज्यों का दौरा करेंगे, जिसमें मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार शामिल हैं। इस दौरान वे लगभग 71,850 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम

13 सितंबर- मिजोरम और मणिपुर का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी 13 सितबंर को मिज़ोरम का दौरा करेंगे और सुबह लगभग 10 बजे आइज़ोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। ये परियोजनाएँ रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा, खेल आदि सहित कई क्षेत्रों को लाभान्वित करेंगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनों, सैरांग (आइजोल) दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) राजधानी एक्सप्रेस, सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस और सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री कई सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें आइजोल बाईपास रोड, थेनजोल-सियालसुक रोड और खानकावन-रोंगूरा रोड शामिल हैं।

प्रधानमंत्री लॉन्गतलाई-सियाहा रोड पर छिमटुईपुई नदी पुल का भी शिलान्यास करेंगे, जो सभी मौसमों में संपर्क प्रदान करेगा और यात्रा के समय को दो घंटे कम करेगा। इसके बाद, खेल विकास के लिए खेलो इंडिया बहुउद्देशीय इनडोर हॉल का शिलान्यास किया जाएगा। क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना को सुदृढ़ करते हुए, प्रधानमंत्री आइज़ोल के मुआलखांग में 30 टीएमटीपीए (हज़ार मीट्रिक टन प्रति वर्ष) क्षमता वाले एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखेंगे।

पीएम मोदी मणिपुर को देंगे 7,300 करोड़ की सौगात

तय कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी मणिपुर में दोपहर लगभग 12:30 बजे चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनमें 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की मणिपुर शहरी सड़कें, जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना; 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं; मणिपुर इन्फोटेक विकास (एमआईएनडी) परियोजना, 9 स्थानों पर कामकाजी महिला छात्रावास आदि शामिल हैं। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

इसके अलावा, वह दोपहर लगभग 2:30 बजे इम्फाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री असम का दौरा करेंगे और शाम लगभग 5 बजे गुवाहाटी में भारत रत्न भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

14 सितंबर- असम

14 सितंबर को, प्रधानमंत्री मोदी असम में 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली प्रमुख बुनियादी ढाँचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं। इसके बाद, वह दोपहर लगभग 1:45 बजे गोलाघाट स्थित असम बायो-एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के नुमालीगढ़ रिफाइनरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना है।

15 सितंबर- पश्चिम बंगाल और बिहार

15 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और सुबह करीब 9:30 बजे कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री बिहार का दौरा करेंगे और लगभग 2:45 बजे पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे पूर्णिया में लगभग 36,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

बिहार में, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। यह बोर्ड उत्पादन और नई तकनीक के विकास को बढ़ावा देगा, कटाई के बाद के प्रबंधन को मज़बूत करेगा, मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देगा और मखाना के लिए बाज़ार, निर्यात और ब्रांड विकास को सुगम बनाएगा, जिससे बिहार और देश के मखाना किसानों को लाभ होगा ।

Comments are closed.

और पढ़ें