तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

‘पुणे यौन उत्पीड़न मामले में दोषी के लिए फांसी की मांग करेगी सरकार’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा बयान

Pune Sexual Assault Case

Pune Sexual Assault Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को पुणे के भोर (नसरापुर) इलाके में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोपी 65 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस जघन्य मामले में मौत की सजा की मांग करेगी।

65 वर्षीय भीमराव कांबले नामक आरोपी ने 4 वर्षीय बच्ची को भोजन का लालच देकर तबेले में ले गया, जहां यौन उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पॉक्सो (POCSO) एक्ट व भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री का सख्त रुख: फास्ट ट्रैक कोर्ट और मौत की सजा की मांग (Pune Sexual Assault Case)

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘पुणे में घटी घटना अत्यंत निंदनीय और दुखद है। एक तीन या साढ़े तीन साल की बच्ची का 65 वर्षीय व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से जनता में आक्रोश है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मामले की त्वरित सुनवाई की जाएगी। मैं उच्च न्यायालय से विशेष सरकारी वकील नियुक्त करने का अनुरोध करता हूं और हम अदालत में मौत की सजा की मांग करेंगे।’ इसके अलावा उन्होंने विपक्षी दलों से इस घटना पर राजनीति से दूर रहने का आग्रह किया और कहा कि यह असंवेदनशील है। ऐसी घटना पर राजनीति करने से बुरा कुछ नहीं है। (Pune Sexual Assault Case)

सीसीटीवी फुटेज बना अहम सबूत

पुणे जिले के एक गांव में 65 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर एक चार वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न और हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में व्यापक आक्रोश फैल गया। यह घटना तब सामने आई जब बच्ची लापता हो गई और उसके रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें आरोपी बच्ची के साथ नजर आया।

पुणे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को खाने का लालच देकर एक झोपड़ी में ले गया, जहां उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद, कल रात सैकड़ों ग्रामीण एक पुलिस चौकी और राजमार्ग पर जमा हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। (Pune Sexual Assault Case)

आरोपी के खिलाफ POCSO के तहत केस दर्ज

पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह गिल मौके पर पहुंचे और जनता को आश्वासन दिया कि मामले की त्वरित कार्यवाही की जाएगी और आरोपी के खिलाफ POSCO और BNS की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी लोगों से संयम बनाए रखने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सुले ने कथित घटना की निंदा करते हुए इसे अमानवीय घटना बताया और कहा कि इसने मानवता को कलंकित किया है। (Pune Sexual Assault Case)

Comments are closed.

और पढ़ें