Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर के खिलाफ 25 जगहों पर छापेमारी

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने द्वारका और शहर के बाहरी इलाकों में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 स्थानों पर संयुक्त और समन्वित छापेमारी की। इस अभियान में पुलिस ने 380 पुलिसकर्मियों की 25 टीमों का गठन किया था।

द्वारका के डीसीपी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि यह छापेमारी उन सभी वांछित अपराधियों के खिलाफ की गई, जो कभी शूटर थे और गैंगस्टरों को रसद या वित्तीय सहायता प्रदान करते थे। यह अभियान दिल्ली -एनसीआर के 6-7 स्थानों पर केंद्रित था।

सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 8 अत्याधुनिक पिस्तौल, देसी पिस्तौल और लगभग 30 जिंदा गोलियां जब्त की गई हैं। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 26 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, छापेमारी के दौरान एक बुलेटप्रूफ गाड़ी और 35 लाख रुपये नकद मिले।

इसके अलावा, मौके से विदेशी मुद्रा और 50 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत के सोने के सामान भी बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस ने इन वस्तुओं के स्रोत की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। इन स्थानों में एनसीआर में 6-7 स्थान और शेष दिल्ली में हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 2000 से ज्यादा अपराधियों को हिरासत में लिया है। इनमें नार्को, बूटलेगर्स और गैंगस्टर्स के गुर्गे शामिल हैं। पुलिस के द्वारा जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि यह अभियान अपराधियों को सख्त मैसेज है। यह आगे भी जारी रहेगा।

Comments are closed.

और पढ़ें