JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Cockroach Janta Party के संस्थापक दिपके पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, X अकाउंट ब्लॉक किए जाने के खिलाफ याचिका दायर

Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने पार्टी के एक्स अकाउंट को ब्लॉक किये जाने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर अकाउंट को सस्पेंड कराया। दिपके की व्यांगत्मक राजनीतिक पहल हाल के दिनों में मीम्स और शासन से जुड़े मुद्दों पर कटाक्षपूर्ण पोस्ट के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चित हुई थी। दीपके द्वारा एक्स हैंडल को ब्लॉक करने के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई 29 मई को होगी।

Cockroach Janta Party: इंस्टाग्राम, वेबसाइट और बैकअप अकाउंट भी हुए प्रभावित, डिजिटल सेंसरशिप पर सवाल

दिपके ने यह भी आरोप लगाया है कि व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन पर व्यापक कार्रवाई के तहत पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट, वेबसाइट और बैकअप सोशल मीडिया अकाउंट को या तो हैक कर लिया गया या बंद कर दिया गया। दिपके के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया, जिसके चलते पेज तक पहुंच खत्म हो गई। उन्होंने दावा किया कि उनका निजी इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया था, जबकि पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था और एक बैकअप अकाउंट हटा दिया गया था।

Gen Z और मिलेनियल्स के बीच तेजी से बढ़ी लोकप्रिय

दिपके ने आगे आरोप लगाया है कि पार्टी की वेबसाइट को भी ऑफलाइन कर दिया गया था और उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। दिपके ने कहा कि इस डिजीटल अभियान को ऑनलाइन बड़े पैमाने पर समर्थन मिला था। करीब 10 लाख लोगों ने इसके सदस्य के रूप में जुड़ाव किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्लेटफॉर्म के लगभग छह लाख सदस्यों ने कथित NEET-UG परीक्षा लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह मंच खासतौर पर मिलेनियल्स और Gen Z वर्ग के बीच अपनी मीम्स आधारित राजनीतिक व्यंग के कारण लोकप्रिय हुआ। दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आंदोलन से जुड़े अकाउंट को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए अदालत से हस्तक्षेप की मांग की। (Cockroach Janta Party)

Comments are closed.

और पढ़ें