JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

अखिलेश यादव का यू-टर्न, भारत मंडपम घटना पर BJP को घेरा; बोले- भाजपा की सुरक्षा विफलता…

Akhilesh Yadav on Shirtless Protest

Akhilesh Yadav on Shirtless Protest: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुए सुरक्षा उल्लंघन और भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के ‘शर्टलेस’ विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है।

Akhilesh Yadav on Shirtless Protest: अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुरक्षा में बड़ी सेंध

यादव ने कहा कि यह पूरी तरह से भाजपा की सुरक्षा विफलता है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में इस तरह का उल्लंघन कैसे हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश में एआई (AI) पहल के लिए कोई उचित इकोसिस्टम या बुनियादी ढांचा तैयार नहीं किया है।

प्रदर्शन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और सभी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन वर्तमान स्थिति ‘तानाशाही’ जैसी है। यह बयान उनके शुरुआती रुख से अलग है। इससे पहले, शनिवार (22 फरवरी) को उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए ‘शर्मनाक’ बताया था। (Akhilesh Yadav on Shirtless Protest)

मामले में 8 लोगों गिरफ्तार

बता दें, भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार सौदे और सरकार की नीतियों के खिलाफ शिखर सम्मेलन स्थल के अंदर शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया था। दिल्ली पुलिस ने अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब भी शामिल हैं। पुलिस ने इस प्रदर्शन को एक ‘गहरी साजिश’ बताया है और आरोपियों के खिलाफ दंगा करने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। (Akhilesh Yadav on Shirtless Protest)

Comments are closed.

और पढ़ें