तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार
तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

“SIR के दौरान वोटर लिस्ट में हटे 4 करोड़ में 90% भाजपा वोटर”, अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav Targeted CM Yogi

Akhilesh Yadav Targeted CM Yogi: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर की गई टिप्पणी पर तंज कसते हुए दावा किया है कि वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किए गए 4 करोड़ मतदाताओं में से 85 से 90 प्रतिशत भाजपा के वोटर थे। यादव ने कहा कि इस आंकड़े का मतलब है कि सारी गड़बड़ी भाजपा के वोटर ही कर रहे थे।

Akhilesh Yadav Targeted CM Yogi: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप

सपा नेता ने दावा किया कि PDA प्रहरी (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के चौकन्ने रहने के कारण भाजपाई SIR में अपने मन मुताबिक जुगाड़ नहीं कर पाए। उन्होंने गणितीय विश्लेषण करते हुए कहा कि अगर 4 करोड़ में से 85% वोट भी हटाए गए (लगभग 3 करोड़ 40 लाख), तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रत्येक सीट पर औसतन 84,000 वोटों का नुकसान होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुख्यमंत्री जी स्वयं कह रहे हैं कि जो 4 करोड़ मतदाता SIR के दौरान वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किए गये हैं, उनमें से 85-90% भाजपा के वोटर हैं। इस बात का पहला मतलब तो ये हुआ कि पीडीए प्रहरीके चौकन्ने रहने से SIR में भाजपाइयों का मनमाफ़िक़ जुगाड़ नहीं हो पाया। (Akhilesh Yadav Targeted CM Yogi)

दूसरा मतलब ये हुआ कि वोटर लिस्ट में साक्ष्यों के अभाव में हटाए गये 85-90% वोटर भाजपा के निकले मतलब सारी गड़बड़ी भाजपा के वोटर कर रहे थे। तीसरा मतलब ये हुआ कि मुख्यमंत्री जी के अनुसार अगर 4 करोड़ मतदाता में, यदि कम भी मानें तो 85% मतलब 3 करोड़ 40 लाख (3,40,00,000) मतदाता कम हो गये जो भाजपा के मतदाता थे।”

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, ‘गणितीय निष्कर्ष के रूप में ये निकला कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर भाजपा के कुल 3 करोड़ 40 लाख मतदाता कम हो गये। पांचवां मतलब ये हुआ कि 3 करोड़ 40 लाख मतों को 403 सीटों से भाग दिया जाए तो प्रत्येक सीट पर भाजपा को लगभग 84 हजार वोटों का नुकसान हो गया है, जो दरअसल जायज वोटर नहीं थे। (Akhilesh Yadav Targeted CM Yogi)

छठा मतलब, इस गणित से ये निकला कि भाजपा आगामी चुनाव में रेस से ही बाहर हो जाएगी और भाजपा की हार का ये गणित और पीडीए की जीत का अंकगणित, आकांक्षा और अपनी पीडीए सरकार बनाने के लिए पीडीए की एकजुटता देखकर भाजपा व उनके प्रत्यक्ष सहयोगी और साथ ही पिछले दरवाज़े से साथ निभानेवाले अन्य दलों से टिकट मांग नेवाले प्रत्याशी या उम्मीदवार ही नहीं होंगे।’

अखिलेश ने कहा कि इससे एक बात और साफ़ हो गयी है कि चुनाव आयोग द्वारा सत्ताधारी दल के नुकसान को देखकर ही 2 हफ़्ते का समय बढ़ाया गया है, लेकिन पीडीए प्रहरी SIR में अब दोगुनी सजगता से काम करेंगे और किसी भी गड़बड़ी को नहीं होने देंगे। (Akhilesh Yadav Targeted CM Yogi)

विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ी

बता दें, केरल के बाद, भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार, 11 नवम्बर को पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (SIR) की समय सीमा बढ़ा दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, तमिलनाडु और गुजरात के लिए जनगणना अवधि 14 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है और मसौदा सूची 19 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए जनगणना अवधि 18 दिसंबर को समाप्त होगी और मसौदा सूचियां 23 दिसंबर को प्रकाशित की जाएंगी। चुनाव आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश को जनगणना अवधि के लिए 15 दिनों का विस्तार दिया गया है, जिसकी समाप्ति तिथि 26 दिसंबर है और मसौदा मतदाता सूची 31 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। (Akhilesh Yadav Targeted CM Yogi)

पिछली अनुसूची में, इन छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जनगणना की अवधि 11 दिसंबर तक थी और मतदाता सूचियों का मसौदा 16 दिसंबर को प्रकाशित किया गया था। गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के लिए जनगणना की अवधि आज समाप्त हो रही है और मसौदा सूचियां 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएंगी।

Comments are closed.

और पढ़ें