राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

Balen Shah Nepal Prime Minister Oath: नेपाल में ‘बालेन शाह’ क्रांति: Gen-Z सरकार रचने जा रही है इतिहास; बालेन शाह कल लेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ

balen shah nepal prime minister oath

काठमांडू: Balen Shah Nepal Prime Minister Oath: पड़ोसी देश नेपाल से एक ऐसी ऐतिहासिक खबर आ रही है, जिसने दक्षिण एशिया की राजनीति की पुरानी दीवारें ढहा दी हैं। रैपर से राजनेता बने बालेन शाह की ‘राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी’ (RSP) ने प्रचंड बहुमत हासिल कर पारंपरिक दिग्गज नेताओं को सत्ता से बाहर कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, बालेन शाह आगामी 27 मार्च को दोपहर 12:34 बजे नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह समारोह बेहद खास होने जा रहा है, जिसमें 108 बटुक पुजारियों की मौजूदगी में सात विशेष शंखों के नाद के साथ नए युग की शुरुआत की जाएगी।

RSP की सुनामी: केपी शर्मा ओली और प्रचंड की करारी हार

साढ़े तीन साल पुरानी पार्टी RSP ने 2015 के संविधान के बाद पहली बार संसद में स्पष्ट बहुमत हासिल कर नेपाली जनता में उम्मीद की एक नई लहर पैदा कर दी है। रबी लामिछाने और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह के नेतृत्व वाली इस पार्टी ने 125 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। सबसे चौंकाने वाला परिणाम झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से आया, जहाँ बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को उनके ही गढ़ में 68,348 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से मात दी। यह नेपाल के संसदीय इतिहास में किसी भी उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किया गया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। (Balen Shah Nepal Prime Minister Oath)

नेपाल में पहली बार ‘Gen-Z’ सरकार

युवाओं के चहेते बालेन शाह की जीत को नेपाल में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक विकास के एक नए दौर के रूप में देखा जा रहा है। काठमांडू महानगरपालिका के पूर्व महापौर रहे शाह की ‘राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी’ के आगे केपी शर्मा ओली की CPN (UML) और पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पार्टी टिक नहीं सकी। RSP के सांसदों में भारी उत्साह है और उन्होंने साफ किया है कि नेपाल ने इतिहास रच दिया है। युवाओं का मानना है कि अब उनके चुने हुए प्रतिनिधि पूर्ण बहुमत के साथ उनकी आवाज संसद तक पहुँचाएंगे। (Balen Shah Nepal Prime Minister Oath)

Comments are closed.

और पढ़ें