UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; हादसे में 40 लोगों की मौत और 8 घायल

Balochistan Bus Accident

Balochistan Bus Accident: पाकिस्तान में आज सुबह बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सीमा पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक यात्री बस गहरी खाई में गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना बलूचिस्तान के शेरानी जिले के पर्वतीय ‘दाना सर’ इलाके में हुई, जो खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले की सीमा से सटा हुआ है।

Balochistan Bus Accident: रास्ते में दूसरी बस के यात्रियों को बैठाने से क्षमता से अधिक हुई भीड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ओवरलोडेड बस क्वेटा से चली थी और खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर (कुछ रिपोर्टों के अनुसार इस्लामाबाद) की ओर जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, बस में शुरुआत में 36 यात्री सवार थे। रास्ते में एक दूसरी बस खराब हो गई थी, जिसके यात्रियों को भी इसी बस में बैठा लिया गया, जिससे वाहन में क्षमता से अधिक लगभग 48 लोगों की भीड़ हो गई।

70-80 फीट गहरी खाई में गिरी बस

तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण पहाड़ी मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। कुछ शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे बस सड़क से फिसलकर करीब 70-80 फीट गहरी चट्टानी खाई में जा गिरी। दोनों प्रांतों की आपदा प्रबंधन (1122) और प्रशासनिक टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। (Balochistan Bus Accident)

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें