UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Bihar Chunav 2025: “वे चारा खा गए, वे गरीबों का राशन हजम कर जाएंगे”, सीएम योगी ने बिहार में आरजेडी पर साधा निशाना

Bihar Chunav 2025

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। चुनाव से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चारा घोटाले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पार्टी बिहार में फिर से चुनी जाती है, तो वे गरीबों का राशन हजम कर जाएंगे।

वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने मतदाताओं से राज्य में महागठबंधन को मौका न देने का आह्वान किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के पहले शासनकाल में वे पशुओं का चारा खा गए, अब उन्हें मौका मिला तो वे गरीबों का राशन हजम कर जाएंगे। उन्हें मौका मत दीजिए। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सहयोगी समाजवादी पार्टी ने माफिया को सरकारी ज़मीन पर निर्माण करने की इजाज़त दी।

CM yogi Adityanath

Bihar Chunav 2025: सीएम योगी ने बुलडोज़र कार्रवाई की सराहना की

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र कार्रवाई की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का यूपी में एक सहयोगी है, समाजवादी पार्टी (सपा)। सपा का एक माफिया चेला था, जिसने लखनऊ में सपा सरकार के दौरान गरीबों और सरकार की जमीन पर चार किले जैसे मकान बना लिए। जब हमारी सरकार सत्ता में आई, तो मैंने कहा, ‘फिर बुलडोजर की सफाई हो जाए न’। उसी जमीन पर गरीबों के घर बनाने के लिए ऊंची इमारतें बना दी गईं। (Bihar Chunav 2025)

योगी आदित्यनाथ की यह टिप्पणी लखनऊ में सरदार वल्लभभाई पटेल आवास योजना के तहत निर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करने के बाद आई है। ये फ्लैट लखनऊ में माफिया से वापस ली गई ज़मीन पर बनाए गए हैं। ये फ्लैट 72 निम्न आय वाले परिवारों को दिए जाएँगे।

Lucknow

फ्लैटों का उद्घाटन करने के बाद सीएम योगी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि आज (कार्तिक पूर्णिमा) के दिन, मैं एक कुख्यात माफिया के अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन पर बने मकानों के आवंटन के इस कार्यक्रम में लखनऊ में हूं। (Bihar Chunav 2025)

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में गया जिले की वजीरगंज सीट पर मतदान होगा। भाजपा ने मौजूदा विधायक बीरेंद्र सिंह को कांग्रेस के पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह और जन सुराज के संतोष कुमार के खिलाफ मैदान में उतारा है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा और चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Comments are closed.

और पढ़ें