UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Bihar Election 2025: “इंदिरा गांधी में नरेंद्र मोदी से ज्यादा हिम्मत थी”, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है और उनकी तुलना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी से की और 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का हवाला दिया।

बिहार के नालंदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि 1971 के युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी अमेरिका से न डरीं और न ही उनके सामने झुकीं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के पास न तो कोई विजन है और न ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने खड़े होने की क्षमता है। (Bihar Election 2025)

1971 का बांग्लादेश युद्ध

राहुल गांधी ने कहा कि 1971 के बांग्लादेश युद्ध के दौरान अमेरिका ने भारत को डराने और धमकाने के लिए अपने विमान और नौसेना भेजी थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि हम आपकी नौसेना से नहीं डरते, आपको जो करना है करें, हमें जो करना होगा हम करेंगे।

Rahul Gandhi Addressing a public gathering in Bihar's Nalanda

कांग्रेस नेता ने कहा कि इंदिरा गांधी एक महिला थीं, लेकिन उनमें इस आदमी से ज्यादा हिम्मत थी। नरेंद्र मोदी कायर हैं। उनके पास न तो कोई विजन है और न ही अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने खड़े होने की क्षमता है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं। अगर नरेंद्र मोदी में हिम्मत है, तो बिहार की किसी भी बैठक में उन्हें कहना चाहिए कि अमेरिका के राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं और उन्होंने (पीएम मोदी) उनके सामने नहीं झुका और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर नहीं रोका। वह ऐसा नहीं कर सकते। (Bihar Election 2025)

Bihar Election 2025: ट्रम्प का दावा और मोदी की चुप्पी

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फिर दावा किया कि उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया था। दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के लंच में बोलते हुए ट्रम्प ने दावा किया कि उनकी मध्यस्थता ने इस वर्ष के शुरू में दो परमाणु-सशस्त्र राष्ट्रों के बीच शत्रुता को रोका था।

अपने हमलों को जारी रखते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पीएम मोदी का 50 बार अपमान किया है। ट्रंप ने कहा – मैंने मोदी से फोन पर कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बंद करो। नरेंद्र मोदी ने दो दिन के अंदर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बंद कर दिया। लेकिन नरेंद्र मोदी में यह कहने की हिम्मत नहीं है कि अमेरिका का राष्ट्रपति झूठ बोल रहा है। नरेंद्र मोदी को ट्रंप से मिलना था, लेकिन वह डर के मारे उनसे मिलने नहीं जा रहे हैं। वह छिपकर बैठे हैं। नरेंद्र मोदी में हिम्मत नहीं है। (Bihar Election 2025)

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह के दावे किए हों। उन्होंने बार-बार कहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित की है, लेकिन भारतीय अधिकारी पहले भी उनके इस दावे को खारिज कर चुके हैं। (Bihar Election 2025)

Comments are closed.

और पढ़ें