राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल 11 बजे संभालेंगे पदभार; मिला वरिष्ठ नेताओं का समर्थन

BJP National President Nitin Nabin

BJP National President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा 20 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में की जाएगी। नितिन नबीन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। वे इस पद पर जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 19 जनवरी 2026 को समाप्त हो रहा है।

नितिन नबीन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं की ताकत (BJP National President Nitin Nabin)

19 जनवरी 2026 को नामांकन प्रक्रिया के दौरान केवल नितिन नबीन ने ही पर्चा दाखिल किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है। उनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन पत्र जमा किए थे।

45 वर्ष की आयु में नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। आधिकारिक घोषणा और कार्यभार संभालने का कार्यक्रम 20 जनवरी को सुबह लगभग 11:30 बजे शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। नितिन नबीन वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं और बिहार से पांच बार के विधायक रहे हैं। 

कार्यभार संभालने का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुबह करीब 11:30 बजे कार्यक्रम में शामिल होगें। पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, जानकारी के मुताबिक, ‘ संगठन पर्व’ के राष्ट्रीय प्रतिवेदक के लक्ष्मण भी उपस्थित रहेंगे। (BJP National President Nitin Nabin)

भाजपा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच होगी। नितिन नबीन वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है, क्योंकि 36 में से 30 राज्य अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है, जो आवश्यक 50 प्रतिशत की सीमा को पार कर गया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 16 जनवरी, 2026 को मतदाता सूची के साथ की गई थी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया आज, 19 जनवरी, 2026 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के पक्ष में कुल 37 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित शीर्ष नेताओं के प्रस्ताव शामिल थे। (BJP National President Nitin Nabin)

भाजपा की आंतरिक लोकतंत्र की मजबूती

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के लक्ष्मण (K Laxman) ने यह भी घोषणा की कि नितिन नबीन के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट प्राप्त होने के बाद उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि 36 राज्यों में 30 राज्य अध्यक्षों के चुनाव के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। (BJP National President Nitin Nabin)

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लक्ष्मण ने लिखा, ” भाजपा की संगठनात्मक संरचना हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत, राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में मेरी उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह प्रक्रिया पार्टी की लोकतांत्रिक, पारदर्शी और कार्यकर्ता-केंद्रित परंपराओं को और मजबूत करती है।

भाजपा के संगठन पर्व के तहत, राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में मेरी उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया एक बार फिर पार्टी के मजबूत संगठनात्मक मूल्यों और आंतरिक लोकतंत्र के प्रति उसकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

नितिन नबीन का राजनीतिक सफर

नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने वाले हैं, जिससे वे 45 वर्ष की आयु में इस पद को संभालने वाले सबसे युवा अध्यक्ष बन जाएंगे। इसकी घोषणा कल, 20 जनवरी को होगी, जो पार्टी में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन का संकेत है। (BJP National President Nitin Nabin)

संविधान के अनुसार, किसी राज्य के निर्वाचक मंडल के 20 सदस्य संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ऐसे व्यक्ति का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं जो चार कार्यकाल तक सक्रिय सदस्य रहा हो और जिसकी सदस्यता अवधि 15 वर्ष हो। हालांकि, ऐसा संयुक्त प्रस्ताव कम से कम पांच राज्यों से आना चाहिए जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हों।


Comments are closed.

और पढ़ें