Cannes 2026: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। ऐश्वर्या ने अपने ग्लैमरस अंदाज और रॉयल स्टाइल से एक बार फिर साबित कर दिया कि कान्स की असली क्वीन वही हैं।
इस बार उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल का कस्टम इलैक्ट्रिक ब्लू रंग का ड्रामैटिक स्कलप्टेड गाउन पहना, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश और ग्रेसफुल लगीं। ग्लोइंग मेकअप, किलर स्माइल और कॉन्फिडेंस से भरे अंदाज ने रेड कारपेट पर हर किसी का ध्यान खींच लिया। जैसे ही उनकी फोटो-वीडियो सामने आए, फैंस लगातार उनकी तारीफ करते नजर आए।

Cannes 2026: 1500 घंटे में तैयार हुआ अमित अग्रवाल का मास्टरपीस आउटफिट
डिजाइनर अमित अग्रवाल ने इस गाउन में अपनी सिग्नेचर क्रिस्टल वेन एम्ब्रॉयडरी तकनीक का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आउटफिट को तैयार करने में 1500 घंटे से ज्यादा का समय लगा। ऑफ-शोल्डर नेकलाइन, स्ट्रक्चर्ड शोल्डर डिजाइन और फिटेड सिल्हूट ने ऐश्वर्या के पूरे लुक को बेहद पावरफुल और एलिगेंट बना दिया।
ऐश्वर्या के लुक की खास बात उनकी फ्लोइंग ड्रेप भी रही, जिसे उन्होंने दोनों हाथों में कैरी किया। चलते वक्त इस ट्रेल ने उनके आउटफिट को शानदार मूवमेंट दिया और पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ दिया। साटन फिनिश और वेवी बॉर्डर वाली यह ड्रेप रेड कार्पेट पर बेहद आकर्षक लग रही थी। (Cannes 2026)

रेड कार्पेट पर फ्लाइंग किस और हार्ट जेस्चर ने जीता दिल
कान्स के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन पूरे कॉन्फिडेंस के साथ नजर आईं। उन्होंने कैमरों के सामने अलग-अलग पोज दिए और फैंस को फ्लाइंग किस भी दी। इतना ही नहीं, मुस्कुराते हुए उन्होंने हार्ट इमोजी बनाकर लोगों का दिल जीत लिया। उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग भी काफी एक्साइटेड दिखे।
सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को उनका खुशमिजाज और प्यारा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या की स्क्रीन प्रेजेंस आज भी बाकी स्टार्स से अलग नजर आती है। (Cannes 2026)
2002 से कान्स तक, क्यों आज भी रेड कार्पेट की क्वीन हैं ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स से रिश्ता काफी पुराना है। वो साल 2002 से लगातार इस बड़े फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती आ रही हैं। इतने सालों में उन्होंने कई शानदार और अलग-अलग लुक्स से लोगों को काफी इंप्रेस किया है। हर साल फैंस उनके रेड कारपेट लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। (Cannes 2026)
ऐश्वर्या ने हमेशा अपने फैशन और स्टाइल से इंडिया को इंटरनेशनल मंच पर खास पहचान दिलाई है। यही वजह है कि आज भी कान्स में उनकी एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है। लोग मानते हैं कि उनकी स्टार अपील आज भी बाकी सितारों से अलग दिखाई देती है।









