CBSE Date Sheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा निकाय ने कहा कि परीक्षाएँ 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक होगी। नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुसार, 2026 से कक्षा 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाएं होंगी।
कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 9 अप्रैल 2026 तक होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। छात्र डेटशीट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई ने पहली बार परीक्षाओं से लगभग 110 दिन पहले डेटशीट जारी की है, जिससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। (CBSE Date Sheet 2026)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2026 से वर्ष में दो बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें पहला चरण अनिवार्य और दूसरा वैकल्पिक होगा। सीबीएसई ने कहा, “एनईपी-2020 की सिफारिशों और हितधारकों के परामर्श के अनुसार, सीबीएसई ने 2026 से दसवीं कक्षा में दो बोर्ड परीक्षाओं की नीति लागू करने का निर्णय लिया है।”
सभी छात्रों को पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा, जो फरवरी के मध्य में आयोजित होगी और अप्रैल में घोषित की जाएगी। उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को मई में आयोजित होने वाली दूसरी परीक्षा में अधिकतम तीन विषयों विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर मिलेगा, जिसके परिणाम जून में घोषित किए जाएँगे। (CBSE Date Sheet 2026)
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षाओं से पहले आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार किया जाएगा। जो छात्र पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें आवश्यक पुनरावृत्ति के रूप में चिह्नित किया जाएगा, यानी वे केवल अगले वर्ष की मुख्य परीक्षाओं में ही दोबारा उपस्थित हो सकेंगे।

CBSE Date Sheet 2026: डेटशीट ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आपको CBSE की आधिकारिक वेबसाइट CBSE.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको Latest@CBSE सेक्शन पर जाना होगा।
- यहां आपको डेटशीट का लिंक दिखेगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको कक्षा 10वीं या 12वीं की टाईम टेबल वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर डेटशीट खुलकर आ जाएगी।
- इसके बाद आप डाउनलोड के आइकन पर प्रेस कर अपने लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। (CBSE Date Sheet 2026)









