Delhi Protest Day 2: जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, हाईकोर्ट और संसद तक पहुंची आंच CJP Protest Updates: दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, सोनम वांगचुक मेदांता होंगे शिफ्ट; घायलों से मिले राहुल-प्रियंका अब AI दिखाएगा काशी की गलियों का रास्ता, भीड़ और ट्रैफिक से मिलेगी राहत; हाईटेक तकनीक से बदलेगी यातायात व्यवस्था ‘देश के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो’ संदेश के साथ संसद पहुंचे पप्पू यादव, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर उठाए सवाल राम मंदिर दान गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ IPS की अगुवाई में SIT पर विचार करने को कहा, राजनीतिकरण पर लगाई रोक CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में तनाव, शाह-प्रधान की अहम बैठक के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल; इस्तीफे की अटकलें तेज

NEET पेपर लीक को लेकर राजधानी में CJP का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; शिक्षा मंत्री ने अमित शाह से की मुलाकात

CJP Parliament March

CJP Parliament March: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे हैं, जहां उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई है।

CJP Parliament March: बैरिकेड तोड़ संसद की ओर बढ़ी भीड़, पुलिस से हिंसक झड़प

CJP ने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर से संसद भवन तक मार्च का आह्वान किया था। सुरक्षा बलों द्वारा की गई भारी बैरिकेडिंग के बावजूद, हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए और संसद भवन व रेल भवन के पास तक पहुंच गए। भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और सुरक्षा बलों ने 20 से 25 मिनट तक लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज का भी इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन के बीच संसद के गेट बंद, कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी

एहतियात के तौर पर संसद भवन के सभी मुख्य द्वारों को बंद कर दिया गया और आस-पास के कुछ मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वारों को भी अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में पथराव की खबरें हैं, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है। (CJP Parliament March)

उग्र विरोध के बीच शिक्षा मंत्री की अमित शाह से मुलाकात

इस उग्र प्रदर्शन और हंगामे के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं। CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने सरकार से बातचीत के दावे के बाद अपना अनशन तोड़ दिया है, हालांकि पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अब भी अनशन पर बैठे हैं। (CJP Parliament March)

Comments are closed.

और पढ़ें