UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP Protest 10 October

CJP Protest 10 October: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। यूट्यूबर ध्रुव राठी के बाद अब CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि अभिजीत दीपके और उनके साथियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से ही हिरासत में लिया गया।

CJP Protest 10 October: विमान में पहुंची पुलिस, प्रदर्शन में शामिल न होने की दी सलाह

सूत्रों के मुताबिक, IGI एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम विमान के अंदर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने अभिजीत दीपके और उनके साथियों को समझाया कि वे नई दिल्ली इलाके में न जाएं और जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने से बचें। हालांकि, कथित तौर पर उनकी बात नहीं मानने के बाद पुलिस ने उन्हें विमान से ही हिरासत में ले लिया।

सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए जाने के समय अभिजीत दीपके ने पुलिसकर्मियों से कहा, “आप मुझे अरेस्ट करने आए हो, मैं खुद अरेस्ट होने आया हूं।” बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें अभी तक एयरपोर्ट से बाहर नहीं ले जाया गया था। आगे की कार्रवाई के तहत उन्हें डिटेंशन सेंटर ले जाने की बात कही जा रही है। (CJP Protest 10 October)

ध्रुव राठी को भी पुलिस ने लिया हिरासत में

अभिजीत दीपके से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से उन्हें हिरासत में लिया गया। ध्रुव राठी भी CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले थे।

प्रदर्शन की अनुमति नहीं, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और प्रक्रियागत आवश्यकताओं का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। (CJP Protest 10 October)

प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने प्रमुख रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं, ताकि प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित इलाकों में पहुंचने से रोका जा सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई दिल्ली इलाके के विभिन्न स्थानों से अब तक करीब 150 प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में लिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: 43 हजार जवान, 221 CAPF कंपनियां और पिंक फोर्स… ‘जंतर-मंतर 2.0’ को लेकर राजधानी में सुरक्षा चाक-चौबंद

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें