CM Yogi Adityanath Birthday: भगवा वस्त्र, चेहरे पर सूर्य जैसा तेज, और आंखों में उत्तर प्रदेश को उत्तम बनाने का अटूट संकल्प… एक ऐसा मुख्यमंत्री जिसके लिए सत्ता कोई सुख नहीं, बल्कि एक कठिन साधना है। जब वो चलते हैं, तो नीति बनती है। जब वो बोलते हैं, तो अपराधियों की रूह कांप जाती है और जब वो फैसले लेते हैं, तो इतिहास बदल जाता है। ये कहानी है गोरखनाथ पीठ के उस संत की, जिसने देश के सबसे बड़े और सबसे जटिल राज्य की तकदीर और तस्वीर दोनों को बदल कर रख दिया। नाम है योगी आदित्यनाथ…

CM Yogi Adityanath Birthday: अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने की यात्रा
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में जन्मा ‘अजय सिंह बिष्ट‘ नाम का एक साधारण सा युवक, जिसके भीतर राष्ट्र सेवा की छटपटाहट थी। विज्ञान के छात्र रहे अजय जब गोरक्षपीठ के महंत अवैद्यनाथ जी के संपर्क में आए, तो उन्होंने संसार को छोड़कर संन्यास का मार्ग चुना। मात्र 26 साल की उम्र में, जब युवा अपने करियर की दिशा तय करते हैं, योगी आदित्यनाथ देश की संसद में खड़े होकर देश की आवाज बन चुके थे। गोरखपुर की जनता ने उन्हें पांच बार संसद भेजा, क्योंकि उन्होंने राजनीति को भोग का नहीं, बल्कि जनसेवा और सनातन की रक्षा का माध्यम बनाया।
जीरो टॉलरेंस का युग: अपराध और माफिया राज पर निर्णायक प्रहार
साल 2017 उत्तर प्रदेश के इतिहास का वो मोड़, जिसने सूबे की किस्मत हमेशा के लिए बदल दी। जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो चुनौतियां पहाड़ जैसी थीं- गुंडाराज चरम पर था, भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी थीं और जनता हताश थी। लेकिन इस संन्यासी ने आते ही साफ कर दिया कि अपराधियों के लिए अब उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है। उनकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और ‘बुलडोजर’ न्याय का वो वैश्विक प्रतीक बन गए, जिसने बड़े से बड़े माफियाओं के साम्राज्य को मिट्टी में मिला दिया। जिस यूपी में कभी बेटियां शाम को घर से निकलने में डरती थीं, आज वहां आधी रात को भी सुरक्षा का माहौल है। (CM Yogi Adityanath Birthday)

एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर: आधुनिक यूपी की नींव
योगी आदित्यनाथ ने केवल कानून व्यवस्था ही नहीं सुधारी, बल्कि यूपी को ‘बिमारू’ राज्य के ठप्पे से बाहर निकालकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे- आज यूपी एक्सप्रेसवे का हब बन चुका है। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट आकार ले रहा है और सबसे बढ़कर, पांच सदियों का इंतजार खत्म कर अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण और काशी का कायाकल्प, ये उनके अडिग संकल्प का जीवंत प्रमाण हैं।
‘उत्तम प्रदेश’ से ‘सर्वोत्तम प्रदेश’ की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश
थकना जिनके शब्दकोश में नहीं है, और झुकना जिनके स्वभाव में नहीं.. 24 घंटे जनता की सेवा में समर्पित, बिना थके, बिना रुके, निष्काम कर्मयोगी की तरह डटे रहने वाले जननायक- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जो आज उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ से ‘सर्वोत्तम प्रदेश’ बनाने की राह पर ले जा रहे हैं। (CM Yogi Adityanath Birthday)









