तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

दिल्ली लाल क़िला धमाका: सामने आया आतंक का बड़ा एंगल!

Delhi Red Fort blast

Delhi Red Fort blast: देश की राजधानी नई दिल्ली का ऐतिहासिक लाल क़िले का इलाका ! 10 नवंबर की शाम, सबसे व्यस्ततम घंटों में, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक धीमी गति से चलती कार अचानक आग के गोले में बदल गई। यह महज़ एक ब्लास्ट नहीं था। यह राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक गंभीर हमला था।

विस्फोट की धमक इतनी ज्यादा थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ जलकर खाक हो गईं। धमाके की गूँज दूर तक सुनाई दी, जिसने इलाके में भगदड़ और दहशत फैला दी। इस धमाके में अब तक 8 जानें जा चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह वो परिवार हैं जिनका जीवन इस एक झटके में तबाह हो गया।

Delhi Red Fort blast: विस्फोट के पीछे की साज़िश

सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसे आतंकी साज़िश मानते हुए, UAPA के तहत मामला दर्ज किया है। शुरूआती जांच से पता चला है कि यह एक हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट था, और इसका उद्देश्य दहशत फैलाना था। (Delhi Red Fort blast)

जिस Hyundai i20 कार में धमाका हुआ था उसके मालिक को गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया है। लेकिन कार की सेल-चेन में एक खास कड़ी सामने आई है— कार की पिछली बिक्री एक ‘पुलवामा निवासी’ को किए जाने के संकेत मिले हैं। जिससे यह तार सीधे इस जांच को कश्मीर और सीमा पार की साज़िश से जोड़ रहे है।

जांच एजेंसियां अब गुजरात में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल और हाल ही में हरियाणा-कश्मीर से जुड़े 2900 किलो विस्फोटक वाले ‘व्हाइट-कॉलर’ टेरर मॉड्यूल के खुलासे से भी इसके तार जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। क्या यह भंडाफोड़ का बदला था? या फिर कुछ और है। (Delhi Red Fort blast)

घटना के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट है। दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने खुद स्थिति का संज्ञान लिया, लेकिन विपक्ष ने इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक बताते हुए सवाल उठाए हैं।

लाल किला परिसर, जो देश के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है, वहाँ व्यस्त समय में इस तरह का हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट होना, राजधानी की सुरक्षा रणनीति पर गंभीर सवालिया निशान लगाता है। यह सिर्फ एक धमाका नहीं था, यह भारत की आंतरिक सुरक्षा को खुली चुनौती देने का प्रयास है, जिसे बेनक़ाब किया जाना बेहद ज़रूरी है। (Delhi Red Fort blast)

Comments are closed.

और पढ़ें