JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

“देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन में नई ऊर्जा का करेगा संचार”: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Devbhoomi Cultural Festival 2025

Devbhoomi Cultural Festival 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बद्रीनाथ में आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह महोत्सव स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सीएम धामी ने बद्रीनाथ धाम में भी पूजा-अर्चना की।

Uttarakhand CM Dhami

भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार का सामूहिक प्रयास (Devbhoomi Cultural Festival 2025)

यह आयोजन भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस उत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पर्यटक इकट्टठा हुए। ग्रामीणों और स्थानीय कारीगरों द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिकता और सामुदायिक भागीदारी का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

Devbhoomi Cultural Festival 2025

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह महोत्सव न केवल हमारे सीमांत क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन में नई ऊर्जा का संचार भी करेगा। (Devbhoomi Cultural Festival 2025)

Uttarakhand

सीएम धामी ने कहा कि यह सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग को भी मजबूत करेगा। मैं भारतीय सेना, पर्यटन विभाग और सभी आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस महोत्सव के सफल आयोजन में योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami

सड़क नेटवर्क में सुधार

इससे पहले शनिवार को सीएम धामी ने टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लालूरी-घियाकोटी-क्यारदा मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए 4.16 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने चम्पावत में रणकौची मंदिर के विकास के लिए उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से 4.57 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। (Devbhoomi Cultural Festival 2025)

देहरादून में बुनियादी ढांचे का विकास

मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन्स, रेसकोर्स, देहरादून में एक नई पेयजल परियोजना (एक नई पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक सहित) के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये, उसी स्थान पर 120 टाइप ।। क्वार्टरों (ब्लॉक-सी) के निर्माण के लिए 51 करोड़ रुपये और लोक सेवा आयोग के भागीरथ आवासीय परिसर में 20 टाइप-3 और 20 टाइप-4 आवासीय कार्टरों वाली एक बहुमंजिला इमारत के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

इसके अलावा, आईआरबी द्वितीय बटालियन, देहरादून में 120 टाइप-I। आवासीय कार्टरों के लिए 54 करोड़ रुपये और राजभवन, देहरादून में बहुउद्देशीय भवनों (विद्युतीकरण सहित) के निर्माण के लिए राज्य योजना के अंतर्गत 13.73 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। (Devbhoomi Cultural Festival 2025)

Comments are closed.

और पढ़ें