Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

Dhanteras 2025: धनतेरस आज, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Dhanteras 2025

Dhanteras 2025: आज देशभर में धनतेरस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। धनतेरस से ही दीपावली महोत्सव की शुरुआत हो जाती है। हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि जी हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा जरूर की जाती है। साथ ही कुबेर देवता और माता लक्ष्मी का भी पूजन किया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो वस्तु खरीदी जाए, वह वृद्धि, स्थायित्व और शुभ फल का कारण बनती है। इसलिए लोग इस दिन सोना चांदी, वाहन और इलैक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं खरीदते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आज खरीदारी और पूजन के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है….

धनतेरस 2025 तिथि (Dhanteras 2025)

हिंदू पंचाग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगा।

Dhanteras 2025: खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं, जिनमें कुल 18 घंटे से अधिक का समय है।

  • दोपहर का मुहूर्त: दोपहर 12:18 बजे से शाम 4:23 बजे तक।
  • शाम का मुहूर्त: शाम 5:48 बजे से शाम 7:23 बजे तक।
  • रात्रि का मुहूर्त: रात 8:57 बजे से अगली सुबह 1:41 बजे तक।
  • अमृत काल: सुबह 8:50 बजे से 10:33 बजे तक।

Dhanteras 2025 खरीदारी के लिए शुभ चौघड़िया

  • शुभ चौघड़िया: सुबह 7 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक।
  • चर चौघड़िया: दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक।
  • लाभ चौघड़िया: दोपहर 1 बजकर 37 मिनट से शाम 3 बजकर 3 मिनट तक।
  • अमृत चौघड़िया: शाम 3 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 29 मिनट तक।

Dhanteras 2025: क्या खरीदें और क्या नहीं

खरीदने योग्य शुभ वस्तुएँ:

सोना, चांदी या पीतल के बर्तन और सिक्के।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ।

झाड़ू, धनिया, वस्त्र और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे गैजेट्स।

क्या न खरीदें:

नुकीली चीजें और लोहे के सामान।

काले रंग की वस्तुएँ।

उधार लेना या देना भी अशुभ माना जाता है।

यम दीपक कब जलाएं?

धार्मिक मान्यताओं अनुसार धनतेरस के दिन यम का दीपक जरूर जलाना चाहिए क्योंकि इससे अकाल मृत्यु का खतरा नहीं रहता। जानकारी के अनुसार, यम दीपक जलाने का समय शाम 05:48 से 07:04 बजे तक रहेगा। यम दीपक दक्षिण दिशा की तरफ जलाना चाहिए क्योंकि ये यमराज की दिशा मानी जाती है। कहते हैं यम देवता के निमित्त दीपक जलाने से जीवन में किसी प्रकार का भय नहीं रहता। साथ ही जो भी परेशानियां होती हैं, उनसे भी छुटकारा मिलता है। (Dhanteras 2025)

Comments are closed.

और पढ़ें