Assam Flood 2026: असम में बाढ़ से 68 मौतें, 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर क्यों नहीं थमती तबाही? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS-AI निगरानी में 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का हलफनामा, किसी शिक्षक की नहीं जाएगी नौकरी धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब नितिन गडकरी देगें इस्तीफा? E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ शुरू हुआ नया आंदोलन ‘AK-47 और पेलेट गन के आदेश पर अमित शाह दें जवाब’, छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना Delhi Protest: ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज नहीं, पुलिस कार्रवाई की हो निष्पक्ष जांच’, सुप्रीम कोर्ट की दोटूक

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दिपके का सरकार पर तंज

Dharmendra Pradhan Resigns

Dharmendra Pradhan Resigns: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और नेता अभिजीत दिपके ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों से चल रहे आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार, 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Dharmendra Pradhan Resigns: दिपके बोले- सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा

दिपके ने कहा कि अक्सर लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन लगातार संघर्ष के कारण आखिरकार सरकार को झुकना ही पड़ा। उन्होंने जंतर-मंतर पर जश्न मनाते हुए कहा कि आंदोलन की बड़ी जीत हुई है और यह युवाओं के संघर्ष की क्रांति है। CJP ने सरकार के साथ बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को “नॉन-नेगोशिएबल” बताया था।

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपा और सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर बताया कि वे पिछले कुछ दिनों की घटनाओं और पेपर लीक विवाद से बेहद व्यथित हैं। उन्होंने साफ किया कि यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। वह नहीं चाहते कि छात्रों का ध्यान कानूनी और राजनीतिक विवादों में उलझे। (Dharmendra Pradhan Resigns)

CJP ने सरकार के सामने रखीं दो ‘नॉन-नेगोशिएबल’ मांगें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP ने आंदोलन पूरी तरह समाप्त नहीं किया है। पार्टी ने सरकार के सामने दो और शर्तें रखी हैं। पहली, NEET विवाद के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। दूसरी, आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ दर्ज की गई सभी एफआईआर (FIR) और कानूनी मामले तुरंत वापस लिए जाएं। (Dharmendra Pradhan Resigns)

Comments are closed.

और पढ़ें