JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा
JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Diwali: “यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में दीपावली का समावेश गर्व की बात है”, सीएम योगी

Diwali

Diwali: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूनेस्को (UNESCO) की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में दीपावली को शामिल किए जाने को अपार गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक मान्यता उस त्योहार को सम्मानित करती है जो अंधकार पर प्रकाश की विजय और नई शुरुआत की भावना का प्रतीक है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि यह उपलब्धि भारत की सांस्कृतिक शक्ति और उसकी परंपराओं की सार्वभौमिक प्रासंगिकता को और मजबूत करती है। अपने ‘X’ हैंडल पर अपने विचार साझा करते हुए, मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के लिए इस मान्यता के विशेष महत्व पर जोर दिया।

Diwali: दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक

उन्होंने लिखा, ” यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में दीपावली का समावेश अंधकार पर प्रकाश की विजय और नई शुरुआत का प्रतीक माने जाने वाले इस त्योहार की गौरवपूर्ण मान्यता है। उत्तर प्रदेश के लिए यह सम्मान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। प्रभु श्री राम की पवित्र भूमि अयोध्या वह स्थान है जहां दीपावली का सर्वप्रथम उत्सव मनाया गया था। यह वैश्विक मान्यता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को दर्शाती है। अयोध्या का शाश्वत प्रकाश मानवता को सत्य और सद्भाव की ओर मार्गदर्शन करता रहे।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक समुदाय द्वारा भारत के त्योहारों और परंपराओं की बढ़ती स्वीकृति एक अत्यंत उत्साहजनक विकास है। आशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या का शाश्वत प्रकाश मानवता को सत्य और सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनके लिए दिवाली महज एक त्योहार नहीं बल्कि जीवन जीने का एक ऐसा तरीका है जो समाज को एकता और साझा मूल्यों की ओर ले जाता है। (Diwali)

दीपावली को आधिकारिक तौर पर 10 दिसंबर, 2025 को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage of Humanity) की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। यह घोषणा नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित यूनेस्को अंतरसरकारी समिति के 20वें सत्र के दौरान की गई। (Diwali)

संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, राजनयिकों और सांस्कृतिक विशेषज्ञों ने इसे भारत की सांस्कृतिक समृद्धि की एक और वैश्विक स्वीकारोता बताया। यह पहला अवसर है जब भारत यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए अंतरसरकारी समिति के सत्र की मेजबानी कर रहा है। 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले इस छह दिवसीय सत्र में 180 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

दीपावली को यूनेस्को की सूची में शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पोस्ट साझा कर इस त्योहार को भारतीय सभ्यता की आत्मा बताया। उन्होंने लिखा, “दीपावली हमारी संस्कृति और लोकाचार से गहराई से जुड़ी है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह प्रकाश और धार्मिकता का प्रतीक है। यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में दीपावली के शामिल होने से इस त्यौहार की वैश्विक लोकप्रियता और बढ़ेगी।” (Diwali)

वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने एक्स पोस्ट में खुशी जताते हुए लिखा, “यह दीपावली के अपार सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व और लोगों को एकजुट करने में इसकी भूमिका की मान्यता है।”

दीपावली के साथ ही भारत की कुल 16 परंपराएं अब यूनेस्को की इस सूची में शामिल हो चुकी हैं। इनमें पहले से मौजूद कुंभ मेला, योग, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, कोलकाता की दुर्गा पूजा, गुजरात का गरबा, केरल का मुदियेट्टू, छऊ नृत्य, बौद्ध मंत्र जाप की हिमालयी परंपरा, नवरोज और संक्रांति-पोंगल-बैसाखी जैसे त्योहार शामिल हैं। (Diwali)

Comments are closed.

और पढ़ें