वाशिंगटन डीसी में हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Trump को सुरक्षित निकाला गया; PM मोदी समेत विश्व नेताओं ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया

Donald Trump Attack

Donald Trump Attack: 25 अप्रैल 2026 की रात वाशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान एक बंदूकधारी ने सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प और अन्य उच्च अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि हमलावर को मार गिराया गया। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व के कई नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सुरक्षा पर राहत व्यक्त की है। 

Donald Trump Attack: पीएम मोदी समेत विश्व नेताओं ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोलीबारी की घटना की स्पष्ट रूप से निंदा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति के सुरक्षित और स्वस्थ होने की खबर से मुझे राहत मिली है। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।’

इस घटना के बाद, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने x पर एक पोस्ट में कहा, ‘कल रात वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले से सारा और मैं स्तब्ध हैं। हमें इस बात की राहत है कि राष्ट्रपति और प्रथम महिला सुरक्षित और स्वस्थ हैं। हम घायल पुलिस अधिकारी के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं और अमेरिकी गुप्त सेवा की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई को सलाम करते हैं।’ (Donald Trump Attack)

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भी x पर इस घटना को भयानक बताते हुए कहा कि दुनिया में कहीं भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ताकाइची ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘भयानक गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प के सुरक्षित होने की खबर सुनकर मुझे राहत मिली है। हिंसा को दुनिया में कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।’

यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने इस घटना को बेहद चिंताजनक बताया और इस बात पर जोर दिया कि लोकतांत्रिक समाजों में राजनीतिक हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने उपस्थित लोगों को शीघ्रता से सुरक्षित निकालने की सराहना की। (Donald Trump Attack)

कल्लास ने x पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप समेत कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के सुरक्षित होने की खबर से राहत मिली है। लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है। स्वतंत्र प्रेस को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम कभी भी भय का केंद्र नहीं बनना चाहिए। मैं घायल अधिकारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मानवता केवल लोकतंत्र, सहअस्तित्व और शांति के माध्यम से ही आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर आज रात हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हिंसा कभी भी सही रास्ता नहीं है। मानवता केवल लोकतंत्र, सहअस्तित्व और शांति के माध्यम से ही प्रगति कर सकती है।’ (Donald Trump Attack)

इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी अमेरिकी नेतृत्व के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए राजनीतिक घृणा के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि लोकतांत्रिक परिवेश को उग्रवाद से दूषित नहीं किया जाना चाहिए।

मेलोनी ने x पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘मैं राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया, उपराष्ट्रपति वेंस और कल रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में उपस्थित सभी लोगों के प्रति अपनी पूर्ण एकजुटता और हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहती हूं। हमारे लोकतंत्र में किसी भी प्रकार की राजनीतिक घृणा के लिए कोई स्थान नहीं है। हम कट्टरता को स्वतंत्र बहस और सूचना के स्थानों को दूषित करने की अनुमति नहीं देंगे। टकराव की संस्कृति की रक्षा हर असहिष्णु प्रवृत्ति के विरुद्ध एक अभेद्य दीवार बनी रहनी चाहिए, ताकि उन मूल्यों की रक्षा की जा सके जिन पर हमारे राष्ट्र की नींव रखी गई थी।’ (Donald Trump Attack)

इसी बीच, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने भी हिंसा की निंदा करते हुए इसे किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार्य बताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। रोड्रिगेज ने x पर कहा, ‘हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम उन्हें और संवाददाता रात्रिभोज में उपस्थित सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं देते हैं। शांति के मूल्यों का समर्थन करने वालों के लिए हिंसा कभी भी विकल्प नहीं है।’

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम पार्डो ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हिंसा कभी भी रास्ता नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने अमेरिकी नेतृत्व के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया। पारडो ने एक्स पर कहा, ‘यह बहुत अच्छी बात है कि राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी पत्नी हाल की घटनाओं के बाद ठीक हैं। हम उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हिंसा कभी भी समाधान का रास्ता नहीं होना चाहिए।’ (Donald Trump Attack)

हमलावर कौन था और उसके पास क्या हथियार थे?

जानकारी के मुताबिक, यह गोलीबारी वाशिंगटन हिल्टन में आयोजित वार्षिक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई, जिससे मेहमानों में दहशत फैल गई और राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। हमलावर, जिसकी पहचान कैलिफोर्निया के 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, ने शनिवार रात लगभग 8:36 बजे सुरक्षा चेकपॉइंट को तोड़कर घुसने की कोशिश की और गोलीबारी की। संदिग्ध के पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू पाए गए।

गोलीबारी में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उसकी जान बच गई। राष्ट्रपति, प्रथम महिला और अन्य कैबिनेट सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने घटना के बाद व्हाइट हाउस से बयान देते हुए सुरक्षा बलों की बहादुरी की तारीफ की और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया। यह कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया है और अगले 30 दिनों के भीतर इसे फिर से आयोजित किया जाएगा। (Donald Trump Attack)


Comments are closed.

और पढ़ें